Karnika Movie: माँ करणी के 639वें जन्मोत्सव पर T-Series और कथावाचक फिल्म्स ने की घोषणा, 2027 में होगी रिलीज़

माँ करणी के 639वें जन्मोत्सव पर T-Series और कथावाचक फिल्म्स ने फिल्म 'कर्णिका' की घोषणा की। देशनोक, बीकानेर और जोधपुर में होगी शूटिंग, 2027 में रिलीज़ का लक्ष्य।

Oct 17, 2026 - 23:25
Oct 17, 2026 - 23:29
 0
Karnika Movie: माँ करणी के 639वें जन्मोत्सव पर T-Series और कथावाचक फिल्म्स ने की घोषणा, 2027 में होगी रिलीज़

अनन्य सोच । राजस्थान की आराध्य लोकदेवी माँ करणी के 639वें जन्मोत्सव के अवसर पर भूषण कुमार की T-Series और राज शांडिल्य की कथावाचक फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म 'कर्णिका' की घोषणा की है। यह Upcoming Film माँ करणी के जीवन, आध्यात्मिक चेतना और गौरवशाली विरासत को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करेगी।

नवरात्रि के शुभ अवसर पर घोषणा

यह घोषणा शारदीय नवरात्रि के दौरान की गई। नवरात्रि के सातवें दिन माँ करणी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। निर्माताओं ने इसे आस्था, श्रद्धा और भक्ति से जुड़ी सिनेमाई यात्रा का मंगलमय शुभारंभ बताया है।

कौन हैं माँ करणी

माँ करणी राजस्थान की लोकआस्था और सांस्कृतिक परंपरा में विशिष्ट स्थान रखती हैं। अनुयायी उन्हें हिंगलाज माता का अवतार मानते हैं। 14वीं शताब्दी की संत-योद्धा के रूप में पूजनीय माँ करणी का जीवन साहस, आध्यात्मिक ज्ञान, लोककल्याण और अटूट आस्था का प्रतीक माना जाता है। फिल्म में उनकी इसी विरासत और उनसे जुड़ी लोकमान्यताओं को सिनेमाई रूप देने का प्रयास होगा।

Shooting Locations और रिलीज़ प्लान

फिल्म की शूटिंग राजस्थान के देशनोक, बीकानेर और जोधपुर में की जाएगी। माँ करणी से जुड़े धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संदर्भों के कारण इन स्थानों का फिल्म की विषयवस्तु में विशेष महत्त्व है। शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू करने की योजना है और फिल्म को उसी वर्ष रिलीज़ करने का लक्ष्य रखा गया है। Cast और Director का चयन फिलहाल अंतिम चरण में है, जबकि अन्य जानकारियाँ उचित समय पर साझा की जाएँगी।

Production Team

गुलशन कुमार और T-Series प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण कथावाचक फिल्म्स के बैनर तले होगा। निर्माताओं में भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, राज शांडिल्य, विमल लाहोटी और निरंजन मुंधड़ा शामिल हैं।