Online Love का मजेदार ट्विस्ट: RIC में Rakesh Bedi और Delnaaz Irani ने हंसी, Romance और Retro Bollywood से जीत लिया दिल

Jaipur के Rajasthan International Centre (RIC) में शनिवार की शाम उस समय यादगार बन गई, जब चर्चित Bollywood Comedy Musical 'Love Online – The Bollywood Café' ने दर्शकों को हंसी, प्यार और Retro Bollywood के सुनहरे दौर की सैर करा दी। Rakesh Bedi और Delnaaz Irani की दमदार कॉमिक टाइमिंग ने ऐसा समां बांधा कि दोनों शो में दर्शकों की तालियां लगातार गूंजती रहीं।

Jul 25, 2026 - 22:25
Jul 25, 2026 - 22:28
 0
Online Love का मजेदार ट्विस्ट: RIC में Rakesh Bedi और Delnaaz Irani ने हंसी, Romance और Retro Bollywood से जीत लिया दिल

अनन्य सोचराजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में आयोजित 'Love Online – The Bollywood Café' ने शहर के थिएटर प्रेमियों को एक ऐसा लाइव अनुभव दिया, जिसमें Comedy, Romance, Music और Retro Bollywood का अनोखा संगम देखने को मिला। पहली बार जयपुर पहुंचे Kanupriya Theatre Company के इस चर्चित म्यूजिकल ने शुरुआत से लेकर अंत तक दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखा।

Kanupriya द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन और रूपांतरण Akshay Yadavvanshi ने किया, जबकि आकर्षक कोरियोग्राफी Guncha Kanupriya ने तैयार की। मंच पर Rakesh Bedi और Delnaaz Irani की जोड़ी ने अपने शानदार अभिनय और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कहानी दो ऐसे अजनबियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो Online Platform पर मिलते हैं और अपनी असली पहचान छिपाकर एक-दूसरे के करीब आते हैं। इसके बाद शुरू होता है गलतफहमियों, रोमांच, हास्य और भावनाओं से भरा सफर, जो हर उम्र के दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।

नाटक की सबसे बड़ी खासियत इसकी Retro Bollywood Theme रही। करीब 20 Evergreen Bollywood Songs, रंगारंग डांस परफॉर्मेंस, फिल्मी संवाद और शानदार मंच सज्जा ने दर्शकों को Madhubala, Kishore Kumar, Dev Anand और Sadhana के स्वर्णिम दौर की याद दिला दी। हर गीत के साथ दर्शक कभी मुस्कुराए तो कभी तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।

दोनों शो में RIC Members, थिएटर प्रेमियों और परिवारों की बड़ी संख्या मौजूद रही। प्रस्तुति के समापन पर कलाकारों को लंबे समय तक तालियों की गड़गड़ाहट मिली। यह आयोजन केवल एक नाटक नहीं, बल्कि Live Theatre की उस जीवंत संस्कृति का उत्सव बन गया, जिसने एक बार फिर साबित किया कि अच्छी कहानी, शानदार अभिनय और बेहतरीन संगीत आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं।