Meethe Mein Kya Hai Poster Out: दिवाली पर रिलीज होगी Family Drama, Radhika Bansal की Directorial Debut

Radhika Bansal की पहली फिल्म 'मीठे में क्या है' का पहला Poster रिलीज हुआ। जानिए दिवाली पर आने वाली इस Family Film की कहानी और स्टारकास्ट।

Oct 17, 2026 - 11:03
Oct 17, 2026 - 22:52
 0
Meethe Mein Kya Hai Poster Out: दिवाली पर रिलीज होगी Family Drama, Radhika Bansal की Directorial Debut

अनन्य सोच । निर्देशक राधिका बंसल की पहली फिल्म 'मीठे में क्या है' का पहला Poster रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में पूरे परिवार को एक साथ दिखाया गया है। इससे त्योहार के समय घर में होने वाली चहल-पहल और परिवार के लोगों के मिलने की खुशी की झलक मिलती है। फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी।

Diwali के चार दिनों की कहानी

फिल्म की कहानी दिवाली के चार दिनों के दौरान घटने वाली घटनाओं पर आधारित है। यह एक Family Film है, जिसमें रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों में आने वाले बदलाव और परिवार के सदस्यों के बीच के लगाव को दिखाया जाएगा।

Cast और Directorial Debut

फिल्म में ऋत्विक भौमिक, रोहिणी हटंगड़ी, आयशा रजा मिश्रा, अभय कौल और तराना राजा समेत कई कलाकार नजर आएंगे। 'मीठे में क्या है' के जरिए राधिका बंसल निर्देशन की दुनिया में कदम रख रही हैं।