'मिर्जापुर: द मूवी' में गूंजेगा जयपुर का दम! रंगकर्मी नरेन्द्र बबल बने खतरनाक गैंगस्टर, जानें पूरी कहानी

रवि किशन उर्फ 'बब्बन भईया' की खूंखार गैंग का हिस्सा बनकर जयपुर के रंगमंच कलाकार नरेन्द्र बबल ने बड़े पर्दे पर अपनी दमदार एंट्री दर्ज की है। जैसलमेर के रेतीले धोरों से लेकर मुंबई के फिल्मी सेट तक का उनका यह सफर हर जयपुरवासी के लिए गर्व की बात है।

Aug 21, 2026 - 11:35
Aug 21, 2026 - 11:37
 0
'मिर्जापुर: द मूवी' में गूंजेगा जयपुर का दम! रंगकर्मी नरेन्द्र बबल बने खतरनाक गैंगस्टर, जानें पूरी कहानी
मिर्जापुर: द मूवी में अली फजल के साथ गैंगस्टर के किरदार में जयपुर के रंगकर्मी नरेन्द्र बबल।

जयपुर से मुंबई तक का सफर

अनन्य सोच। एक्सल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) के बैनर तले बन रही और गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh) द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur The Movie) 4 सितम्बर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे कलाकारों की मौजूदगी वाली इस फिल्म में जयपुर रंगमंच के जाने-माने कलाकार नरेन्द्र बबल भी नजर आएंगे।

नरेन्द्र बबल ने फिल्म में एक निगेटिव किरदार निभाया है और वे अभिनेता रवि किशन के किरदार 'बब्बन भईया' की गैंग का हिस्सा हैं। इस बारे में बातचीत करते हुए नरेन्द्र बबल ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए जैसलमेर के धोरों की खूबसूरत लेकिन चुनौतीपूर्ण लोकेशन पर तो शूटिंग की ही, साथ ही मुंबई के सेट पर भी कई दिनों तक कड़ी मेहनत की।

रंगमंच से बॉलीवुड तक

जयपुर के थिएटर सर्किल में लंबे समय से सक्रिय नरेन्द्र बबल का यह सफर स्थानीय रंगकर्मियों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। मंच से बड़े पर्दे तक का उनका यह सफर बताता है कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

फैंस की निगाहें अब 4 सितम्बर को होने वाली इस फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं, जहां जयपुर के इस कलाकार का काम बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। क्या नरेन्द्र बबल का यह निगेटिव किरदार दर्शकों को उतना ही पसंद आएगा जितना 'मिर्जापुर' के बाकी विलेन आए हैं? इसका जवाब फिल्म रिलीज होने पर ही मिलेगा।