मिस राजस्थान 2026: फर्स्ट लुक लॉन्च में दिखी ब्राइडल फैशन की झलक, जानें पूरी डिटेल
जयपुर के मालवीय नगर स्थित जे के जे फैशन हाउस में 24 जून को Miss Rajasthan 2026 के 28वें संस्करण का फर्स्ट लुक लॉन्च हुआ, जिसमें फेमस डिजाइनर कनिष्का मौसूण के खास ब्राइडल कलेक्शन ने सबका ध्यान खींचा। आगे जानें इस इवेंट की पूरी कहानी।
अनन्य सोच। राजस्थान के ब्यूटी पेजेंट Miss Rajasthan 2026 का फर्स्ट लुक लॉन्च 24 जून को मालवीय नगर स्थित जे के जे फैशन हाउस में बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। फ्यूज़न ग्रुप द्वारा आयोजित इस पेजेंट का यह 28वां संस्करण है, और इस बार इवेंट को लेकर पार्टिसिपेंट्स और फैशन लवर्स में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर जयपुर की मशहूर फैशन डिजाइनर कनिष्का मौसूण ने अपना खास ब्राइडल कलेक्शन प्रस्तुत किया, जो मिस राजस्थान के ग्रैंड फिनाले में टॉप पार्टिसिपेंट्स द्वारा पहना जाएगा। उनके डिजाइन की एलिगेंट कारीगरी और रॉयल राजस्थानी टच ने वहां मौजूद सभी लोगों को प्रभावित किया।
आयोजकों योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि इस संस्करण के तहत कुल तीन फर्स्ट लुक लॉन्च किए जाएंगे, जिन्हें टॉप 28 पार्टिसिपेंट्स फाइनल राउंड में पहनकर अपनी प्रतिभा और स्टाइल का प्रदर्शन करेंगी। उनका कहना है कि इस बार का आयोजन पिछले सभी संस्करणों से कहीं अधिक भव्य और आकर्षक होने वाला है। पेजेंट के मेन्टोर नवल शेखावत ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि मिस राजस्थान के अंतिम 10 दिनों के आयोजनों की शुरुआत सीकर रोड स्थित आर चंद्रा पैलेस से होगी, जहां पार्टिसिपेंट्स के टैलेंट राउंड का आगाज़ किया जाएगा। यह राउंड पेजेंट के सबसे रोचक और प्रतिस्पर्धी चरणों में से एक माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि टैलेंट राउंड में कौन सी प्रतिभागी अपनी छाप छोड़ेगी और फाइनल तक का सफर कौन तय करेगी। मिस राजस्थान 2026 से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहें।