Miss Rajasthan 2026 Finale Month: यतेंद्र नेगी ने सिखाए Table Etiquettes के प्रोफेशनल गुर

मिस राजस्थान 2026 के फिनाले माह में प्रतिभागियों को सिर्फ रैंप वॉक और व्यक्तित्व विकास ही नहीं, बल्कि सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में जरूरी Table Etiquettes की भी विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। फिनाले माह के 11वें दिन आयोजित विशेष सत्र में प्रतिभागियों ने भोजन मेज पर व्यवहार, शिष्टाचार और व्यक्तित्व निखारने की महत्वपूर्ण बारीकियां सीखीं।

Jun 14, 2026 - 22:03
Jun 14, 2026 - 22:08
 0
Miss Rajasthan 2026 Finale Month:  यतेंद्र नेगी ने सिखाए Table Etiquettes के प्रोफेशनल गुर

अनन्य सोच। सौंदर्य प्रतियोगिता मिस राजस्थान 2026 का फिनाले माह लगातार रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ आगे बढ़ रहा है। फ्यूजन ग्रुप एवं वी सरोवर पोर्टिको के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता के 11वें दिन प्रतिभागियों के लिए विशेष टेबल एटीकेट्स प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें शिष्टाचार और व्यक्तित्व विकास की महत्वपूर्ण बारीकियों से उन्हें परिचित कराया गया।

मिस राजस्थान की निदेशक एकता जैन ने बताया कि एमआई रोड स्थित वी सरोवर पोर्टिको में आयोजित इस विशेष सत्र का संचालन टेबल एटीकेट्स विशेषज्ञ और प्रतियोगिता के मार्गदर्शक यतेंद्र नेगी ने किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भोजन के समय अपनाए जाने वाले व्यवहार, छुरी-कांटे के सही उपयोग, पानी के गिलास को पकड़ने की विधि, भोजन में अतिरिक्त नमक के प्रयोग से बचने तथा भोजन करते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

यतेंद्र नेगी ने प्रतिभागियों को बताया कि किसी भी व्यक्ति का प्रभावशाली व्यक्तित्व केवल मंच पर प्रदर्शन से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार, शालीनता और सामाजिक अवसरों पर अपनाए गए शिष्टाचार से भी पहचाना जाता है। दोपहर और रात्रि भोज के दौरान किस प्रकार का व्यवहार होना चाहिए, इस पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि मिस राजस्थान का यह 28वां संस्करण है। एक माह तक चलने वाले फिनाले माह में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को तैयार कर रहे हैं। फिनाले सप्ताह में चयनित 28 प्रतिभागियां जयपुर में रहकर नौ दिनों तक विशेष गतिविधियों, उपाधि प्रतियोगिताओं और व्यक्तित्व विकास सत्रों में भाग लेंगी।

प्रतियोगिता का भव्य फिनाले 4 जुलाई को बिड़ला सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम में जेकेजे फैशन के पारंपरिक परिधान, शिव ज्वेलर्स की राजपूती आभूषण श्रृंखला और परम्परा द ज्वैल्स के हीरा आभूषण आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगे।