3 साल, 25 लाख दर्शक, 3500 शो! मुंबई का यह कल्चरल हब बना दुनिया की सबसे बड़ी आर्ट स्टोरी

मुंबई में एक ऐसी जगह है जहां भारतीय परंपरा और दुनिया के सबसे बड़े शो एक ही छत के नीचे मिलते हैं। सिर्फ तीन साल में इस जगह ने ऐसे आंकड़े बना दिए हैं जो हैरान कर देंगे। जानिए आखिर इस कल्चरल सेंटर में ऐसा क्या खास है जो इसे दुनिया भर में चर्चा का विषय बना रहा है।

Sep 7, 2026 - 22:51
Sep 7, 2026 - 23:11
 0
3 साल, 25 लाख दर्शक, 3500 शो! मुंबई का यह कल्चरल हब बना दुनिया की सबसे बड़ी आर्ट स्टोरी

अनन्य सोच। भारतीय कला और वैश्विक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को एक ही मंच पर लाने का जो सपना मार्च 2023 में शुरू हुआ था, वह आज एक बड़ी सफलता की कहानी बन चुका है। नीता मुकेश अंबानी Cultural Centre, यानी NMACC, अपने सफर के तीन साल पूरे होने पर ऐसे आंकड़े पेश कर रहा है जो किसी भी cultural institution के लिए मिसाल बन सकते हैं। यहां अब तक 3,500 से ज्यादा shows हो चुके हैं, करीब 25 लाख दर्शक इन्हें देखने पहुंच चुके हैं और 10,500 से ज्यादा artists ने 15 से अधिक भाषाओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया है।

इस मंच की खासियत यह रही कि यहां भारतीय कहानियों को भी बड़े production और आधुनिक तकनीक के साथ पेश किया गया। "मुगल-ए-आजम: द म्यूजिकल" और "राजाधिराज" जैसी प्रस्तुतियों ने खूब वाहवाही बटोरी, तो वहीं छोटे studio theatre में हिंदी, गुजराती, मराठी और बंगाली भाषाओं में एक्सपेरिमेंटल थिएटर और म्यूजिक शो भी लगातार होते रहे।

दिलचस्प बात यह है कि मुंबई के दर्शकों को इस दौरान दुनिया के मशहूर international shows भी देखने का मौका मिला। "द फैंटम ऑफ द ओपेरा", "MAMMA MIA!" और "Wicked" जैसे शो यहां लाइव मंचित हुए। यही वह विजन था जो संस्थापक नीता अंबानी ने शुरुआत में रखा था — भारत का सर्वश्रेष्ठ दुनिया तक पहुंचाना और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ भारत लाना।

इस पूरी उपलब्धि के पीछे शानदार infrastructure भी एक बड़ी वजह है। 2,000 सीट वाला Grand Theatre, 198 सीट का स्टूडियो थिएटर और चार मंजिला Art House मिलकर हर तरह की प्रस्तुति के लिए उपयुक्त जगह तैयार करते हैं। सेंटर परिसर में मौजूद 56 फुट का कमल कुंज और जापानी कलाकार यायोई कुसामा की मशहूर कलाकृति भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

अब NMACC की पहचान मुंबई की सीमाओं से आगे बढ़कर वेनिस बिएनाले जैसे global platforms तक पहुंच चुकी है। आने वाले समय में ऑस्कर-नामांकित संगीतकार मैक्स रिक्टर की भारत में पहली प्रस्तुति जैसे बड़े कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं, जो इस सांस्कृतिक सफर को और आगे ले जाएंगे।