NRI Investors का राजस्थान पर बढ़ा भरोसा: 200+ प्रवासियों ने Virtual Dialogue में दिखाई रुचि, RIICO ने खोले Investment Opportunities के नए द्वार

राजस्थान अब केवल पर्यटन और संस्कृति की पहचान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि तेजी से उभरता हुआ Investment Hub बन रहा है। इसी दिशा में राजस्थान फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण Virtual Dialogue में देश-विदेश के 200 से अधिक प्रवासी राजस्थानी, उद्योगपति और निवेशक शामिल हुए। बैठक में राज्य की नई औद्योगिक संभावनाओं, भूमि आवंटन प्रक्रिया और बड़े निवेश अवसरों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

Jun 23, 2026 - 21:45
Jun 23, 2026 - 21:54
 0
NRI Investors का राजस्थान पर बढ़ा भरोसा: 200+ प्रवासियों ने Virtual Dialogue में दिखाई रुचि, RIICO ने खोले Investment Opportunities के नए द्वार

अनन्य सोच। प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और दुनिया भर में बसे प्रवासी राजस्थानियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने के उद्देश्य से राजस्थान फाउंडेशन, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग (DORA) द्वारा मंगलवार को RIICO उद्योग भवन में एक विशेष Virtual Dialogue का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश के राजस्थान फाउंडेशन Chapters, प्रवासी संगठनों के प्रतिनिधियों और निवेशकों सहित 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान फाउंडेशन के देश-विदेश में नवगठित 14 Chapters के अध्यक्षों को शुभकामनाएं देकर की गई। इसके बाद RIICO के वरिष्ठ अधिकारियों ने राजस्थान में उपलब्ध Investment Opportunities, Industrial Development Projects और Land Allotment Process पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

बैठक में विशेष रूप से Jodhpur-Pali-Marwar Industrial Area (JPMIA), Rajasthan Petro Zone, Plug and Play Industrial Model तथा Raj Nivesh Portal के माध्यम से निवेशकों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी साझा की गई। अधिकारियों ने भूमि लागत, औद्योगिक नीतियों और निवेश प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सरल तरीके से समझाया।

कार्यक्रम के दौरान प्रवासी निवेशकों ने राज्य में उद्योग स्थापना, भूमि उपलब्धता और सरकारी सहायता से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका RIICO, Industries Department और Bureau of Investment Promotion (BIP) के अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया।

राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों के साथ नियमित संवाद राज्य के विकास को नई गति देने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने बताया कि दुनिया के विभिन्न देशों में बसे राजस्थानियों में अपने गृह राज्य में निवेश करने और व्यापार विस्तार की मजबूत इच्छा दिखाई दे रही है।

उन्होंने “कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान”, “वंदे गंगा अभियान” और शिक्षा क्षेत्र में प्रवासी राजस्थानियों के योगदान की भी सराहना की। बैठक में आयुक्त उद्योग एवं BIP के नीलाभ सक्सेना सहित RIICO, उद्योग विभाग, DORA और राजस्थान फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे संवाद भविष्य में राजस्थान को Global Investment Destination के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।