रिलीज से पहले ही ‘पेद्दि’ का तूफान: जयपुर Screening में उमड़ा फैंस का सैलाब, Ram Charan के नाम पर गूंजे सिनेमाघर
Worldwide Release से कुछ घंटे पहले बढ़ा Peddi Craze, Advance Booking में तेजी; क्या बनने जा रही है साल की सबसे बड़ी Blockbuster?
अनन्य सोच। दक्षिण भारतीय सुपरस्टार Ram Charan की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Peddi’ ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच ऐसा माहौल बना दिया है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। फिल्म की Worldwide Release में अब कुछ ही घंटे शेष हैं, लेकिन उससे पहले जयपुर में आयोजित Special Screening ने यह साफ संकेत दे दिया है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
जयपुर में स्क्रीनिंग के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे प्रशंसकों ने फिल्म को लेकर अपनी दीवानगी दिखाई। सिनेमाघरों के बाहर उत्साह का माहौल देखने को मिला और सोशल मीडिया पर भी Peddi लगातार चर्चा का विषय बनी रही। दर्शकों का कहना है कि लंबे समय बाद ऐसी फिल्म देखने को मिल रही है, जिसकी रिलीज से पहले ही इतना बड़ा माहौल तैयार हो चुका है।
फिल्म में Ram Charan के साथ Janhvi Kapoor और Jagapathi Babu जैसे लोकप्रिय कलाकार नजर आएंगे। यही वजह है कि दक्षिण भारत के साथ-साथ हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी फिल्म को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। मेकर्स ने अहमदाबाद, जयपुर, वाराणसी, चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों में विशेष प्रदर्शन आयोजित किए, जहां दर्शकों की प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक रही।
फिल्म की रिलीज से पहले मिल रहे शानदार प्रतिसाद ने व्यापार विशेषज्ञों का भी ध्यान खींचा है। माना जा रहा है कि Cross-Over Athlete की दमदार कहानी और भव्य प्रस्तुति दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो सकती है। यही कारण है कि कई शहरों में Advance Booking तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि शुरुआती प्रतिक्रिया इसी तरह बनी रही तो फिल्म पहले ही सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत कर सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी फिल्म के दृश्य, पोस्टर और कलाकारों की चर्चाएं लगातार ट्रेंड कर रही हैं।
Jio Studios द्वारा उत्तर भारत में रिलीज की जा रही इस फिल्म का निर्देशन Buchi Babu Sana ने किया है। 3 जून 2026 को फिल्म का World Premiere आयोजित किया गया था, जिसके बाद अब 4 जून 2026 को यह दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या रिलीज के बाद Peddi दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरते हुए बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचेगी, या फिर यह उत्साह केवल रिलीज से पहले तक ही सीमित रहेगा। फिलहाल जयपुर की स्क्रीनिंग ने इतना जरूर साबित कर दिया है कि Ram Charan का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।