प्रभास के जन्मदिन पर 'फौजी' का नया Poster रिलीज, 'फाइल नंबर 025' से बढ़ा रहस्य, 3 दिसंबर को रिलीज
प्रभास के जन्मदिन पर 'फौजी' का नया पोस्टर जारी हुआ। 'फाइल नंबर 025' के संकेत से रहस्य गहराया, फिल्म 3 दिसंबर को रिलीज होगी। 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल की झलक भी आई।
अनन्य सोच । प्रभास के जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म 'फौजी' के मेकर्स ने नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में प्रभास के किरदार से जुड़ा खास संकेत दिया गया है, जिस पर लिखा है 'फाइल नंबर 025'। निर्माताओं ने एक वीडियो जारी करने का वादा भी किया है, जिसमें इस रहस्यमयी किरदार के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।
सुनहरे सिक्के पर सैनिक की वर्दी में प्रभास
पोस्टर को पुराने जमाने की तस्वीरों जैसा रूप दिया गया है। इसमें एक सुनहरे रंग का सिक्का दिखता है, जिस पर प्रभास का सैनिक की वर्दी पहने चेहरा बना है। फिल्म की कहानी भारत की आजादी से पहले के दौर में दिखाई जाएगी। निर्देशन हनु राघवपुड़ी कर रहे हैं। फिल्म को माइथी मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है और टी-सीरीज फिल्म्स इसे प्रेजेंट कर रहा है। प्रोड्यूसर नवीन येरनेनी, वाई रवि शंकर और भूषण कुमार हैं।
दमदार स्टारकास्ट, 3 दिसंबर को Release
प्रभास और इमानवी के अलावा फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा और अनुपम खेर जैसे अनुभवी कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। 'फौजी' 3 दिसंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।
'कल्कि 2' से भैरव की वापसी की झलक
प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के दूसरे पार्ट से भी उनके किरदार भैरव की वापसी की झलक साझा की गई है। टीम ने 32 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया, जिसकी शुरुआत सेट पर चल रहे काम से होती है। इसके बाद प्रभास का पहला कदम दिखता है, फिर जिमी जिब कैमरा नजर आता है और स्क्रीन पर लिखा आता है 'भैरवा इज बैक'। अंत में भैरव के सूट की झलक मिलती है।