"SKIT में छाया Bollywood Fever! स्टूडेंट्स के बीच पहुंचे Raghav Juyal, स्टेज पर लगाए ठुमके और कर दिया ऐसा ऐलान कि गूंज उठी तालियां"
Jaipur के SKIT Campus में शुक्रवार को उस वक्त माहौल पूरी तरह Bollywood के रंग में रंग गया, जब अभिनेता Raghav Juyal अचानक छात्रों के बीच पहुंच गए। डांस, सेल्फी और मस्ती के बीच उन्होंने जयपुर से जुड़ी ऐसी याद साझा की, जिसने पूरे ऑडिटोरियम को तालियों से गूंजा दिया।
अनन्य सोच। आगामी फिल्म 'Bhai Tera Star Hai' की रिलीज से पहले इसकी स्टारकास्ट ने Jaipur में जबरदस्त प्रमोशनल कैंपेन चलाया। फिल्म के अभिनेता Raghav Juyal, Vikalp Mehta, अभिनेत्री Niharika NM और निर्माता Sunil Rupani ने Swami Keshvanand Institute of Technology (SKIT) पहुंचकर छात्रों के साथ यादगार पल बिताए। पूरे कार्यक्रम के दौरान कैंपस में उत्साह, संगीत और तालियों की गूंज सुनाई देती रही।
कार्यक्रम की शुरुआत में ही Raghav Juyal ने जयपुर से अपने खास रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें अपने करियर का पहला IIFA Award इसी शहर में मिला था। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "Jaipur की Energy हमेशा अलग रही है। यहां के Students का जोश और अपनापन हर बार दिल जीत लेता है।" उनके इस बयान पर पूरा ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा। इसके बाद माहौल और भी दिलचस्प हो गया, जब राघव मंच से उतरकर सीधे छात्रों के बीच पहुंच गए। उन्होंने छात्रों के साथ सेल्फी ली, बातचीत की और फिर स्टेज पर पहुंचकर उनकी डांस परफॉर्मेंस में खुद भी शामिल हो गए। फिल्मी गानों पर राघव के साथ स्टूडेंट्स ने जमकर डांस किया। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "असली Performers तो आप लोग हो।" राघव ने छात्रों के लिए एक खास सरप्राइज भी दिया। उन्होंने घोषणा की कि जो छात्र 30 July को रिलीज होने वाली 'Bhai Tera Star Hai' का First Day First Show देखेंगे और सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे, उनकी चुनिंदा Instagram Stories वह अपने आधिकारिक अकाउंट पर री-शेयर करेंगे। इस ऐलान के बाद छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
अभिनेत्री Niharika NM और निर्माता Sunil Rupani ने भी छात्रों के सवालों के जवाब दिए और फिल्म से जुड़े कई रोचक अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रशासन की ओर से कलाकारों का सम्मान किया गया। Director Jaipal Meel सहित संस्थान के वरिष्ठ शिक्षकों ने स्मृति-चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर पूरी टीम का स्वागत किया।
जयपुर दौरे के दौरान फिल्म की टीम ने शहर के अन्य शैक्षणिक संस्थानों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी प्रशंसकों से मुलाकात की। अब 'Bhai Tera Star Hai' 30 July 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में यह हाई-एनर्जी प्रमोशन फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा गया है।