राजस्थान के 100 'हीरो' चुनने की तैयारी! सरकार ला रही खास मंच, जानें कैसे मिलेगा इस Icons List में नाम

राजस्थान के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले प्रेरणादायी लोगों को अब मिलेगा राष्ट्रीय पहचान का बड़ा मंच। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने '100 Icons of Rajasthan' नाम से खास पहल शुरू की है, जिसके तहत 55 महिलाओं और 45 पुरुषों का चयन किया जाएगा। आखिर कौन कर सकता है Apply और क्या है Last Date, जानिए पूरी डिटेल।

Aug 19, 2026 - 11:05
Aug 19, 2026 - 11:10
 0
राजस्थान के 100 'हीरो' चुनने की तैयारी! सरकार ला रही खास मंच, जानें कैसे मिलेगा इस Icons List में नाम

अनन्य सोच। राज्य के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को पहचान और सम्मान देने के मकसद से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने '100 Icons of Rajasthan' पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में शानदार काम करने वाले कुल 100 खास लोगों का चयन किया जाएगा।

55 महिलाएं और 45 पुरुष होंगे Select, जानिए क्या है Age Limit

इस पहल की सबसे खास बात यह है कि 55 वर्ष से कम आयु की 55 महिलाओं तथा 45 वर्ष से कम आयु के 45 पुरुषों का विशेष रूप से चयन किया जाएगा। यानी युवा और मध्यम आयु वर्ग के उपलब्धिधारकों को इस List में प्राथमिकता दी जाएगी।

31 अगस्त तक करें Online Apply

उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त नीलाभ सक्सेना ने बताया कि राज्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले इच्छुक व्यक्ति 31 अगस्त 2026 तक विभाग की Website industries.rajasthan.gov.in के जरिए Online Application कर सकते हैं। इससे जुड़ी पूरी जानकारी Website पर उपलब्ध है।

किन-किन Sectors के लोग होंगे Eligible?

 सक्सेना ने बताया कि इस पहल के तहत Industry, Trade, Export, Entrepreneurship, Startup, Manufacturing, Information Technology, Agriculture, Health, Tourism, Handicraft, Women Entrepreneurship, Education, Social Entrepreneurship, Energy और Infrastructure सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले लोग Apply कर सकते हैं।

चयनित लोगों को मिलेगा क्या खास फायदा?

चयनित व्यक्तियों को 'The 100 Icons Compendium' में जगह दी जाएगी। इसके साथ ही उनकी उपलब्धियों को Digital Platform पर भी प्रदर्शित किया जाएगा और उन्हें राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न Strategic Dialogues और Knowledge-Exchange Programs में हिस्सा लेने का मौका भी मिलेगा।

युवाओं को मिलेगी बड़ी प्रेरणा

इस पहल का मकसद उन Personalities को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने Leadership, Innovation और Entrepreneurship के दम पर राजस्थान के विकास में अहम योगदान दिया है। ऐसे प्रेरणादायी लोगों की कहानियां सामने आने से समाज, खासकर युवाओं को बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी।

अब देखना यह होगा कि 31 अगस्त की Deadline तक कितने आवेदन आते हैं और अंतिम सूची में किन-किन क्षेत्रों के दिग्गजों को जगह मिलती है।