Rajasthan में Investment की नई रफ्तार! 4 Mega Task Force से Textile, Logistics और Agro-Food Sector में खुलेंगे रोजगार के बड़े दरवाजे
Rajasthan Government ने Industrial Development और Investment Promotion को नई गति देने के लिए Textile, Handicraft, Logistics और Agro-Food & Milk Processing Sector के लिए अलग-अलग Task Force गठित किए हैं। सरकार का दावा है कि यह कदम सिर्फ निवेश ही नहीं बढ़ाएगा, बल्कि Export, Employment और Infrastructure Development में भी बड़ा बदलाव लाएगा।
अनन्य सोच। Rajasthan Government ने राज्य में Industrial Development को नई गति देने और Investment Promotion को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। Industry & Commerce Department ने Textile, Handicraft, Logistics तथा Agro-Food & Milk Processing Sector के लिए अलग-अलग Task Force का गठन किया है। इन टास्क फोर्स का उद्देश्य निवेश प्रस्तावों का तेजी से क्रियान्वयन, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और औद्योगिक परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करना है।
Additional Chief Secretary शिखर अग्रवाल ने बताया कि Rajasthan तेजी से देश के प्रमुख Export Hub के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। वर्ष 2025-26 में राज्य से ₹1 लाख करोड़ से अधिक का Export दर्ज किया गया, जिसमें अकेले Textile Sector का योगदान करीब ₹13,700 करोड़ रहा। यही वजह है कि सरकार ने इस सेक्टर में Investment, Production और Export Growth को नई रफ्तार देने के लिए विशेष Task Force बनाई है।
उन्होंने कहा कि Rajasthan Handicraft की वैश्विक बाजार में अलग पहचान है। अब सरकार का फोकस स्थानीय उत्पादों को नए International Market तक पहुंचाने और निर्यात बढ़ाने पर रहेगा। इससे कारीगरों को नए अवसर मिलने के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
वहीं Logistics Sector को लेकर सरकार का मानना है कि Industrial Corridor, Expressway और तेजी से विकसित हो रहे Infrastructure के कारण इस क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। नई Task Force निवेश आकर्षित करने के साथ लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को और मजबूत बनाने पर काम करेगी।
सरकार ने Agro-Food & Milk Processing Sector को भी प्राथमिकता दी है। कृषि और दुग्ध उत्पादन में अग्रणी होने के बावजूद फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करना, किसानों को बेहतर मूल्य दिलाना और Food Processing Industry को बढ़ावा देना इस टास्क फोर्स का प्रमुख लक्ष्य होगा।
सरकार का मानना है कि इन चारों Task Force के सक्रिय होने से Investment, Export, Employment Generation और Ease of Doing Business को नई मजबूती मिलेगी। अब उद्योग जगत की नजर इस बात पर रहेगी कि यह पहल कितनी तेजी से जमीन पर उतरती है और राजस्थान को देश के अग्रणी Industrial Investment Destination के रूप में कितना आगे ले जाती है।