राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने देखी राजस्थानी फिल्म 'माँ', बोले- हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक
जयपुर में Rajasthani Film 'माँ' के Special Show में पहुंचे Governor हरिभाऊ बागड़े ने इसे पारिवारिक मूल्यों की प्रेरक फिल्म बताया। राज जांगिड़ और भानी सिंह अभिनीत इस फिल्म की जनप्रतिनिधियों ने भी सराहना की।
अनन्य सोच । Rajasthani Cinema को बढ़ावा देने की कड़ी के तहत फिल्म 'माँ' का Special Show आयोजित हुआ। इसमें Rajasthan के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े मुख्य अतिथि रहे। फिल्म में राज जांगिड़ और भानी सिंह मुख्य भूमिका में हैं। राज्यपाल सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शो का शुभारंभ किया।
"राजस्थानी भाषा नहीं, संस्कृति है"
फिल्म देखने के बाद राज्यपाल बागड़े ने कहा कि राजस्थानी केवल भाषा नहीं, बल्कि संस्कृति है और राजस्थान अपने भीतर समृद्ध सभ्यता व संस्कार समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी ही Family Film बननी चाहिए, जिनसे रिश्तों में बिखराव न हो और परिवार में प्रेम, सौहार्द व एकता बनी रहे। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में समाज को दिशा देती हैं। राज्यपाल ने अभिनेता राज जांगिड़ द्वारा वर्षों से सिनेमा के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की।
जनप्रतिनिधियों ने बताया समाज के लिए संदेश
सिविल लाइंस विधायक डॉ. गोपाल शर्मा ने कहा कि 'माँ' जैसे प्रयास Rajasthani Cinema को नई पहचान देने के साथ संस्कृति, परंपराओं और भावनात्मक विरासत को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुँचाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्म देखकर लगता है कि Rajasthan Film Industry फिर से करवट ले रही है।
हवा महल विधायक बालमुकुंदाचार्य महाराज ने फिल्मकारों से राज्य की कहानियों पर फिल्में बनाने की अपील की, ताकि समृद्ध राजस्थान की पहचान पूरे देश में पहुँचे। उन्होंने कहा कि फिल्म का संदेश है कि युवा पीढ़ी में माता-पिता के प्रति प्रेम और सद्भाव कम न हो, क्योंकि माता-पिता की सेवा ही ईश्वर सेवा है।
"यह फिल्म नहीं, शिक्षा का मंदिर है"
फिल्म को प्रस्तुत करने वाले पदम ग्रुप के डायरेक्टर धर्मचंद कुलरिया फिल्म देखकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह फिल्म नहीं, शिक्षा का मंदिर है। उनके अनुसार कई फिल्में समाज में कुरीतियाँ फैलाती हैं, लेकिन कुछ फिल्में जागृति भी पैदा करती हैं।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में IAS डॉ. समित शर्मा, राज्यपाल के OSD राजकुमार सागर, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।