Ramjal Setu Link Project से बदलेगी पूर्वी Rajasthan की तस्वीर, CM Bhajan Lal ने दिया बड़ा Target
Ramjal Setu Link Project को लेकर Chief Minister Bhajan Lal Sharma ने बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परियोजना के सभी कार्य तय समय-सीमा से पहले पूरे किए जाएं, ताकि Eastern Rajasthan के लाखों लोगों को जल्द Drinking Water, Irrigation और Industrial Water Supply का लाभ मिल सके।
अनन्य सोच। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी Ramjal Setu Link Project अब तेजी से जमीन पर उतरती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma ने शुक्रवार को परियोजना की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेज गति से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक Water Project नहीं, बल्कि पूर्वी राजस्थान की जल सुरक्षा और आर्थिक विकास की मजबूत नींव है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को Timeline, Quality और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष फोकस रखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक पैकेज की Monthly Progress Report तैयार की जाए और किसी भी स्तर पर निर्माण गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। साथ ही पुनर्वास और मुआवजा प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में परियोजना के प्रमुख हिस्सों जैसे Bisalpur to Mor Sagar, Isarda to Bandh Baretha, Isarda to Ramgarh, Khura Chainpura to Jaisamand और Brahmani Barrage की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि Nawanera Barrage और Isarda Dam का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि कई अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
जल संसाधन विभाग के अनुसार, परियोजना के तहत ₹24,000 करोड़ से अधिक के कार्य प्रगति पर हैं। वहीं लगभग ₹2,330 करोड़ की लागत से बन रहा Chambal Aqueduct परियोजना का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है, जो पानी के साथ-साथ स्थानीय आवागमन को भी नई सुविधा देगा।
राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती योजना का विस्तार करते हुए इसे संशोधित Ramjal Setu Link Project के रूप में विकसित किया है, जिसकी अनुमानित लागत करीब ₹90,000 करोड़ है। पहले चरण में प्रदेश के 17 जिलों की लगभग 3.25 करोड़ आबादी को Drinking Water Supply का लाभ मिलेगा। साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी और उद्योगों को जल उपलब्ध होने से Eastern Rajasthan के सामाजिक, कृषि और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रही यह परियोजना राजस्थान के जल भविष्य को सुरक्षित करने वाली ऐतिहासिक पहल है और इसका लाभ आने वाले वर्षों में प्रदेश की तस्वीर बदलने वाला साबित होगा।