Bagad Tiraha: अलवर में बगड़ तिराहा से शीथल तक होगा सड़क निर्माण - मुख्यमंत्री ने दी 11.71 करोड़ रुपए की स्वीकृति

Jun 23, 2023 - 19:22
Jun 24, 2023 - 06:46
 0

-Bagad Tiraha
अनन्य सोच, जयपुर। किसी भी राज्य के विकास का रास्ता सड़कों से होकर ही जाता है, इसलिए राज्य सरकार प्रदेश में सड़क तंत्र को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर में बगड़ तिराहा- Bagad Tiraha से शीथल तक करीब 8.50 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 11.71 करोड़ रूपए की मंजूरी दी है. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी. उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह मंजूरी दी गई है.