Royal Rajasthan Iconics Award 2026: बैंकिंग से लेकर Social Service तक चमके सितारे, जयपुर में 31 प्रतिभाओं को मिला सम्मान

Jun 2, 2026 - 06:18
Jun 2, 2026 - 06:20
 0
Royal Rajasthan Iconics Award 2026: बैंकिंग से लेकर Social Service तक चमके सितारे, जयपुर में 31 प्रतिभाओं को मिला सम्मान

अनन्य सोच। राजधानी जयपुर के राजा पार्क स्थित होटल रामादा में आयोजित Royal Rajasthan Iconics Award 2026 समारोह में समाज, बैंकिंग, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 31 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। Jeevan Jagruti Foundation की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने शहर के प्रमुख व्यक्तित्वों को एक मंच पर ला खड़ा किया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष शंकर सैनी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य उन लोगों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज के लिए मिसाल पेश की है। समारोह के मुख्य अतिथि Architect Tushar Sogani, भाजपा नेता Om Prakash Sharma तथा Lottery Club के Girdhar Maheshwari रहे।

कार्यक्रम में Union Bank of India की मालवीय नगर स्थित Nari Shakti Branch की Jyotsna Chauhan, UCO Bank के Balram Yadav, DCB Bank के Sangram Singh तथा Arihant Shri Foundation के Rishabh Jain को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनके अलावा Monika Gupta, Dr. Mahendra Saini, Dr. Manvika Chandel, Renu Jindal, Riya Kukreja, Dr. Govind Mudgal, Shilpi Bendre, Dr. Sunil Kumar और Gayatri Kachhawa सहित कई प्रतिभाओं को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए Royal Rajasthan Economic Award प्रदान किया गया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सम्मान केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वालों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक भी है। यही कारण रहा कि कार्यक्रम में मौजूद लोगों की नजरें अंत तक मंच पर टिकी रहीं।

इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि राजस्थान की धरती पर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें पहचान और प्रोत्साहन देने की है।