‘शहंशाह ऐ खबरी’ की भावुक विदाई: अब Rangmanch के 350 Young Stars लिखेंगे Grand Finale की नई दास्तान
JKK Junior Summer Camp 2026 में Creativity का विस्फोट, Newsletter से Theatre Stage तक बच्चों ने दिखाई ऐसी प्रतिभा कि हर कोई रह गया हैरान
अनन्य सोच। जवाहर कला केंद्र (JKK) में आयोजित Junior Summer Camp 2026 का रंगमंच अनुभाग इन दिनों उत्साह, रचनात्मकता और कलात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। समापन समारोह की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और इसी बीच बच्चों के सबसे लोकप्रिय Creative Newsletter ‘शहंशाह ऐ खबरी’ को बुधवार को एक भावुक लेकिन यादगार अंदाज में विदाई दी गई। यह विदाई केवल एक गतिविधि का समापन नहीं थी, बल्कि उन अनगिनत यादों का उत्सव भी थी, जिन्होंने पूरे कैंप को जीवंत बनाए रखा।
इस अवसर पर रंगमंच के प्रशिक्षकों ने स्वयं बच्चों की भूमिका निभाते हुए एक शानदार Enactment Performance प्रस्तुत की। मंच पर बच्चों की कल्पनाशीलता, उनकी शरारतें, सीखने की प्रक्रिया और कार्यशाला के दौरान बने आत्मीय रिश्तों को बेहद रोचक तरीके से दर्शाया गया। प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक भी किया और खूब गुदगुदाया भी।
करीब एक माह से चल रही इस Theatre Workshop में 8 से 17 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 350 बच्चे भाग ले रहे हैं। इन्हें 10 अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया है, जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाने के लिए स्वयं के नाम, Tagline, Group Song और Newsletter Brand तैयार किए हैं। यही पहचान अब समापन समारोह में मंच पर उनके व्यक्तित्व के रूप में दिखाई देगी।
कार्यशाला की सबसे चर्चित गतिविधि ‘शहंशाह ऐ खबरी’ रही। हर सुबह बच्चे स्वयं समाचार तैयार करते, उन्हें रचनात्मक रूप देते और अनोखे अंदाज में प्रस्तुत करते थे। सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले समूह को ‘Shahenshah-e-Khabri’ का सम्मान मिलता था। इस सम्मान के साथ मिलने वाली Ice Cream Treat बच्चों के उत्साह को और बढ़ा देती थी। इस परंपरा ने बच्चों में Creative Writing, Presentation Skills, Leadership, Teamwork और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित की।
Little Ninjas, Siren, I Bruce, Doorbeen, Switch Board, Machhardani, Jhamela, Zero Sugar और Karwan जैसे समूह अपनी अनूठी प्रस्तुतियों के कारण चर्चा में हैं। वहीं Siren Times, Doorbeen Darshan, Current Connection, Jhamela Junction और Karwan News जैसे न्यूज़लेटर्स बच्चों की रचनात्मक सोच का शानदार उदाहरण बनकर उभरे हैं।
अब सभी की नजरें 18 से 20 जून तक रंगायन सभागार में होने वाले Grand Theatre Festival पर टिकी हैं। शाम 7 से 9 बजे तक होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में केवल नाटक नहीं, बल्कि बच्चों की कल्पनाशीलता, आत्मविश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति का अद्भुत उत्सव देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में रंगायन सभागार तालियों, गीतों, संवादों और नन्हे कलाकारों के सपनों की गूंज से सराबोर होने वाला है।