नर्मदा के रहस्य से उठेगा पर्दा, 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘The Narmada Story’
शरद सिंह निभाएंगे दमदार पुलिस अफसर का किरदार, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर होगी कहानी
अनन्य सोच। देशभर में अपनी आगामी हिंदी फिल्म ‘the narmada story’ को लेकर अभिनेता शरद सिंह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सस्पेंस, संघर्ष और सच्चाई पर आधारित यह बहुप्रतीक्षित फिल्म आगामी 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों और सिने प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
फिल्म में शरद सिंह एक ईमानदार, निर्भीक और प्रभावशाली पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनका किरदार केवल एक पुलिस अधिकारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कहानी में कई ऐसे रहस्य और ट्विस्ट सामने आएंगे जो दर्शकों को अंत तक सीट से बांधे रखेंगे। फिल्म में उनका लुक और अंदाज पहले से बिल्कुल अलग दिखाई देगा, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज हैं।
रहस्य, रोमांच और भावनाओं का अनोखा संगम
ये एक साधारण फिल्म नहीं, बल्कि सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें रहस्य, रोमांच और भावनात्मक घटनाओं का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म में अनुभवी अभिनेता मुकेश तिवारी, रघुवीर यादव और कलाकार जागीरा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें रियल IPS ऑफिसर समाला प्रसाद भी अभिनय करते दिखाई देंगे। इससे फिल्म की कहानी को और अधिक वास्तविकता और गंभीरता मिलेगी।
शरद सिंह बोले- यह फिल्म मेरे करियर का अहम हिस्सा
फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए शरद सिंह ने कहा कि ‘दि नर्मदा स्टोरी’ उनके लिए केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक खास अनुभव है। उन्होंने कहा कि इस किरदार ने उन्हें अभिनेता के तौर पर काफी कुछ सीखने का मौका दिया।उन्होंने फिल्म की पूरी टीम, निर्माता और निर्देशक का आभार जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह प्रोजेक्ट बेहद यादगार बन पाया है।
बॉक्स ऑफिस पर अलग पहचान बनाने की तैयारी
फिल्म के निर्माता और निर्देशक जैगब इमाम का मानना है कि यह फिल्म दर्शकों को एक नई सिनेमाई अनुभूति देगी। दमदार अभिनय, रोमांचक पटकथा और भावनात्मक कहानी के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अलग पहचान बनाने के लिए तैयार है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 12 जून को रिलीज होने वाली ‘दि नर्मदा स्टोरी’ दर्शकों के दिलों पर कितना गहरा असर छोड़ती है।
फिल्म डिटेल्स
फिल्म: दि नर्मदा स्टोरी
निर्देशक: जैगब इमाम
रिलीज डेट: 12 जून
मुख्य कलाकार: शरद सिंह, मुकेश तिवारी, जागीरा, रघुवीर यादव
विशेष आकर्षण: रियल IPS समाला प्रसाद का अभिनय