'The Royals 2' में दिखेगा Love Triangle! , भूमि की जगह सिनी शेट्टी और गुरफतेह की एंट्री, तनुज चोपड़ा करेंगे निर्देशन
नेटफ्लिक्स की 'द रॉयल्स' के सीजन 2 में ईशान खट्टर के साथ सिनी शेट्टी और गुरफतेह पीरजादा की एंट्री की चर्चा है। तनुज चोपड़ा संभालेंगे निर्देशन।
अनन्य सोच । नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज 'द रॉयल्स' के दूसरे सीजन में परदे के पीछे बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सीरीज की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में शुरू हुई थी और अब मुंबई शेड्यूल में आगे बढ़ने की खबर है। ईशान खट्टर एक बार फिर प्रिंस अविराज सिंह के किरदार में नजर आएंगे, लेकिन इस बार भूमि पेडनेकर उनकी साथी कलाकार नहीं होंगी।
नई कास्ट और Love Triangle की चर्चा
भूमि की जगह मिस वर्ल्ड इंडिया 2022 की विजेता सिनी शेट्टी और अभिनेता गुरफतेह पीरजादा को कास्ट में शामिल किए जाने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई कहानी में ईशान के किरदार के इर्द-गिर्द Love Triangle देखने को मिल सकता है। हालांकि दोनों नए कलाकारों के किरदारों और कहानी की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पहले सीजन में अविराज और महत्वाकांक्षी उद्यमी सोफिया कनमणि शेखर की कहानी थी, जो एक राजमहल को लग्जरी होमस्टे में बदलने की योजना के साथ करीब आते हैं।
तनुज चोपड़ा संभालेंगे कमान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'दिल्ली क्राइम' के दूसरे और तीसरे सीजन से जुड़े रहे निर्देशक तनुज चोपड़ा अब इस सीरीज की कमान संभालेंगे। अमेरिका में सक्रिय भारतीय मूल के इस फिल्ममेकर की फीचर फिल्मों में 'पंचिंग एट द सन' (2006), 'ग्रास' (2015) और 'ची एंड टी' (2016) शामिल हैं। इससे पहले निर्देशक जस्मीत के. रीन प्रोजेक्ट से अलग हो गई थीं।
ईशान और गुरफतेह के आगामी प्रोजेक्ट
ईशान की अगली फिल्मों में पलक वासवानी के निर्देशन में बन रही 'जुगाडू' शामिल है। गुरफतेह हाल ही में 'लस्ट स्टोरीज 3' और 'द रिवॉल्यूशनरीज' में नजर आए हैं। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में 'अधूरे हम अधूरे तुम', 'कॉल मी बे' का दूसरा सीजन और 'डायनेस्टी' शामिल हैं।