Udta Teer Promotion: जयपुर में राजस्थानी रंग में रंगे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान

जयपुर में Udta Teer के Trailer Launch पर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने कठपुतली शो और कालबेलिया डांस का आनंद लिया। फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी।

Oct 13, 2026 - 22:09
Oct 13, 2026 - 22:15
 0
Udta Teer Promotion: जयपुर में राजस्थानी रंग में रंगे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान
जयपुर में ‘उड़ता तीर’ के Promotion के दौरान राजस्थानी अंदाज में नजर आए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान।

अनन्य सोच । गुलाबी नगरी जयपुर में मंगलवार को Bollywood के दो चर्चित सितारे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ के Promotion के लिए पहुँचे। दोनों कलाकारों का शहर में गर्मजोशी से स्वागत हुआ। फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Trailer Screening से हुई दिन की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘उड़ता तीर’ के Trailer Screening से हुई, जिसे मीडिया के सामने प्रदर्शित किया गया। इसके बाद शहर की एक खूबसूरत लोकेशन पर आयुष्मान और सारा ने फोटो सेशन में हिस्सा लिया और कैमरों के सामने कई यादगार पोज दिए।

कठपुतली और कालबेलिया में दिखा Rajasthani Culture का रंग

इसके बाद दोनों कलाकारों ने राजस्थान की समृद्ध Culture का अनुभव किया। पारंपरिक कठपुतली शो देखते हुए वे कलाकारों के साथ झूमते नजर आए और अपने हल्के-फुल्के अंदाज से माहौल को खुशनुमा बना दिया। फिर कालबेलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति हुई, जिसमें आयुष्मान और सारा भी नर्तकों के साथ शामिल हुए। मजेदार खेलों, हँसी-मजाक और शायरी के बीच दोनों ने मीडिया के साथ खूब मस्ती की।

कार्यक्रम के अंत में दोनों कलाकारों ने दर्शकों से अपील की कि वे ‘उड़ता तीर’ को बड़े पर्दे पर देखें।

Star Cast और Production Team

धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के साथ रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, गुलशन ग्रोवर, सुहैल नैय्यर, राहुल बोस, मुकुल देव, राम कपूर और सुप्रिया पिलगांवकर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

आकाश ए. कौशिक के लेखन और निर्देशन में बनी ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।