सांप दिखते ही मत उठाना डंडा! जयपुर में वनकर्मियों को मिली ऐसी ट्रेनिंग जो बचाएगी इंसान और सर्प दोनों की जान
घर में सांप निकल आए तो ज्यादातर लोग डर के मारे उसे मार देते हैं, लेकिन जयपुर में अब वनकर्मियों को इसका वैज्ञानिक तरीका सिखाया गया है। जानिए कैसे एक खास ट्रेनिंग और रेस्क्यू किट सांप और इंसान, दोनों की जिंदगी बचाने वाली है।
अनन्य सोच। World Snake Day के मौके पर होप एंड बियॉन्ड ट्रस्ट और उप वन संरक्षक (DCF) जयपुर, राजस्थान वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय Snake Rescue and Snakebite Management Training Workshop का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में जयपुर वन मंडल की विभिन्न रेंजों से आए वनकर्मियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को राजस्थान में पाए जाने वाले Venomous और Non-Venomous सांपों की पहचान, उनका व्यवहार, Safe Rescue Techniques और सर्पदंश की स्थिति में First Aid व Effective Management की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा Human-Snake Conflict को कम करने और वन्यजीवों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर भी खास जोर दिया गया।
प्रशिक्षण होप एंड बियॉन्ड ट्रस्ट के Dr. Joy Gardner ने संचालित किया। उन्होंने प्रतिभागियों को Scientific Rescue Techniques का Live Demonstration भी कराया, ताकि वनकर्मी असली परिस्थितियों में ज्यादा दक्षता और आत्मविश्वास के साथ काम कर सकें।
कार्यक्रम के समापन पर Dr. Joy Gardner और उप वन संरक्षक वी. केतन कुमार ने सभी प्रतिभागियों को Snake Rescue Kit भी प्रदान की, जिससे वनकर्मी भविष्य में रेस्क्यू कार्यों को और सुरक्षित, प्रभावी व मानवीय तरीके से अंजाम दे सकेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि World Snake Day मनाने का मकसद सांपों को लेकर समाज में फैली भ्रांतियां दूर करना, उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वैज्ञानिक जानकारी व समय पर इलाज के जरिए सर्पदंश से होने वाली जनहानि को कम करना है। ऐसी ट्रेनिंग्स वन विभाग की Capacity Building के साथ-साथ Wildlife Conservation में भी अहम भूमिका निभाती हैं।
होप एंड बियॉन्ड ट्रस्ट ने आमजन से खास अपील की है — अगर घर, खेत या कहीं भी सांप दिखे तो उसे मारने की बजाय Hope and Beyond Snake Rescue Helpline नंबर 8239939929 पर संपर्क करें। प्रशिक्षित टीम सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ेगी, ताकि इंसान और वन्यजीव, दोनों सुरक्षित रहें।