अगरकर की कुर्सी पर मंडराया खतरा!,15 दिन में तय होगा चीफ सलेक्टर का भविष्य

मुंबई में हुई बीसीसीआई की सालाना बैठक में क्रिकेट फैंस के लिए कई बड़े फैसले सामने आए। सबसे ज्यादा चर्चा चीफ सलेक्टर की कुर्सी को लेकर हो रही है, जिस पर अगले 15 दिन में बड़ा फैसला होना तय है।

Sep 19, 2026 - 10:47
Sep 19, 2026 - 11:18
 0
अगरकर की कुर्सी पर मंडराया खतरा!,15 दिन में तय होगा चीफ सलेक्टर का भविष्य

मुंबई में हुई BCCI की सालाना बैठक, लिए गए बड़े फैसले

अनन्य सोच। शुक्रवार को मुंबई में आयोजित BCCI की 95वीं Annual General Meeting में क्रिकेट प्रशासन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर फैसले लिए गए। बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा Chief Selector अजीत अगरकर का कार्यकाल अगले महीने यानी 5 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में इस अहम पद को लेकर अगले 15 दिनों के भीतर Final Decision लिया जाएगा।

अगरकर के कार्यकाल पर क्यों उठ रहे सवाल

अजीत अगरकर की Selection Committee के नेतृत्व में टीम इंडिया ने लगातार दो T20 World Cup अपने नाम किए, जो उनके कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। लेकिन इसी बीच Lord's ODI से पहले रोहित शर्मा को टीम की भविष्य की योजनाओं से बाहर बताए जाने को लेकर उठा विवाद उनकी स्थिति पर सवाल खड़े कर गया। स्थिति और दिलचस्प तब हो गई जब अगरकर हाल ही में हुई Review Meeting में मौजूद ही नहीं थे, जिससे कयासों का बाजार और गर्म हो गया है। चर्चाओं के मुताबिक पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल उनकी जगह ले सकते हैं।

दिसंबर में IPL Auction, मार्च में शुरू होगा सीजन

क्रिकेट प्रशासन से जुड़े फैसलों के अलावा बैठक में IPL 2027 को लेकर भी बड़ा ऐलान हुआ। तय किया गया कि अगले सीजन का Player Auction दिसंबर के दूसरे हफ्ते में आयोजित किया जाएगा, जबकि पूरा सीजन मार्च के आखिरी हफ्ते से शुरू होगा। इससे फ्रेंचाइजी टीमों को खिलाड़ियों की खरीद-फरोख्त और रणनीति बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

घरेलू क्रिकेट अधिकारियों को भी मिली बड़ी राहत

बैठक में एक और अहम फैसला घरेलू क्रिकेट से जुड़े Match Officials के हक में लिया गया। साल 2017-18 के बाद पहली बार उनकी Salary बढ़ाने का फैसला किया गया है। यह कदम घरेलू क्रिकेट के ढांचे को मजबूत बनाने और अंपायरों-मैच रेफरी को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।