Rajasthan के Chandrashekhar Sain को 65वीं National Art Exhibition में National Award, Terracotta कृति 'My Entire World – I' सम्मानित
राजस्थान के Terracotta कलाकार चंद्रशेखर सैन को 65वीं National Art Exhibition में कृति 'My Entire World – I' के लिए National Award मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित।
अनन्य सोच । राजस्थान के प्रख्यात Terracotta एवं Visual Art कलाकार चंद्रशेखर सैन को 65वीं National Art Exhibition में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें उनकी टेराकोटा कलाकृति 'My Entire World – I' के लिए दिया गया। इस उपलब्धि से राजस्थान की पारंपरिक कला को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।
नई दिल्ली में राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सैन को सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल सहित कला जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह का आयोजन Lalit Kala Akademi, नई दिल्ली ने संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में किया।
'My Entire World – I' में दिखी Contemporary सोच
पुरस्कृत कृति में कलाकार ने प्रकृति, जीवन, यादों और मानवीय भावनाओं को समकालीन कला दृष्टि से प्रस्तुत किया है। इसमें पारंपरिक कला और आधुनिक सोच का मेल दिखाई देता है। सैन लंबे समय से टेराकोटा और दृश्य कला के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
6,175 Entries में से सिर्फ 20 को Award
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के लिए देशभर से 6,175 प्रविष्टियां आई थीं। इनमें से 270 कलाकृतियां प्रदर्शनी के लिए चुनी गईं और केवल 20 कलाकारों को National Award मिला। यह चयन सैन की कलात्मक प्रतिभा, मौलिक सोच और टेराकोटा कला में योगदान को दर्शाता है। यह उपलब्धि राजस्थान के कलाकारों और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के लिए भी गर्व का विषय है।