CM भजनलाल शर्मा ने Janjatiya Gaurav Diwas पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 नवंबर के Janjatiya Gaurav Diwas पर बधाई दी। भगवान बिरसा मुंडा को स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक बताया।
अनन्य सोच । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनजातीय गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Diwas, 15 नवंबर) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
2021 में हुई थी शुरुआत
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की। उनके अनुसार यह पहल जनजातीय समाज के राष्ट्र निर्माण में योगदान और गौरवशाली विरासत का सच्चा सम्मान है।
धरती आबा के आदर्श
उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने देशभर में जनक्रांति की लौ जलाई। समाज सुधारक के रूप में उन्होंने जनजातीय समाज को नशा और जातीय संघर्ष जैसी बुराइयां छोड़ने और एकजुट रहने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके आदर्श सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
जल, जंगल, जमीन का संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज ने विश्व को जल, जंगल और जमीन के साथ संतुलन बनाकर जीना सिखाया है। राज्य सरकार इन परंपराओं को संजोने और जनजाति कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।