राजस्थान में Voter List का प्रारूप प्रकाशित
राजस्थान में SSR 2027 के तहत Draft Voter List जारी। कुल 5.26 करोड़ मतदाता, 11 दिसंबर तक दावे-आपत्ति, अंतिम सूची 4 जनवरी को।
अनन्य सोच । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान में Special Summary Revision (SSR) 2027 के तहत 12 नवंबर 2026 को Draft Voter List का प्रकाशन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि सूची में कुल 5,26,67,416 मतदाता हैं। इनमें 2,75,24,780 पुरुष, 2,51,42,052 महिला और 584 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। पुनरीक्षण के लिए अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 तय की गई है।
कब तक होंगे दावे-आपत्ति
कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियाँ ली जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि Final Voter List का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है। प्राप्त आवेदनों की सूची साप्ताहिक रूप से संकलित कर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) कार्यालय के बाहर चस्पा की जाएगी और वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।
ऐसे जांचें अपना नाम
मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप सूची की एक सॉफ्ट कॉपी (फोटोरहित) और एक हार्ड कॉपी निःशुल्क दी गई है। मतदाता election.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन नाम खोज सकते हैं। सभी BLO के पास भी बूथवार हार्ड कॉपी उपलब्ध रहेगी। नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन के लिए क्रमशः Form-6, Form-7 और Form-8 ECINet App या Voters Portal (voters.eci.gov.in) पर ऑनलाइन भरे जा सकते हैं, या BLO से संपर्क किया जा सकता है।
युवाओं से अपील और अपील प्रक्रिया
महाजन ने 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष पूरे करने वाले युवाओं से नाम जुड़वाने की अपील की। 1 अक्टूबर 2027 तक 18 वर्ष के होने वाले युवा अग्रिम आवेदन कर सकते हैं। ERO के निर्णय के खिलाफ पहली अपील 15 दिन में जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष और दूसरी अपील जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय के 15 दिन के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान को की जा सकती है।