लापरवाही पड़ेगी भारी! मुख्यमंत्री की दो टूक चेतावनी से मानसून में हिल गया पूरा प्रशासन

एक निर्देश और पूरे राजस्थान के अफसर अलर्ट पर! मुख्यमंत्री ने साफ कह दिया कि इस बार मानसून में कोई बहाना नहीं चलेगा। जानिए क्या है वो सख्त आदेश।

Jul 17, 2026 - 11:48
Jul 17, 2026 - 11:48
 0
लापरवाही पड़ेगी भारी! मुख्यमंत्री की दो टूक चेतावनी से मानसून में हिल गया पूरा प्रशासन

अनन्य सोच। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि Monsoon Season को देखते हुए प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी हाल में आमजन को असुविधा नहीं होनी चाहिए। गुरुवार को Monsoon Preparedness और बारिश के बाद Road Repair Works को लेकर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी जरूरी काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में नालों की शत-प्रतिशत सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि Waterlogging या Overflow के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त न हों। उन्होंने राजकीय भवनों की छतों के नालों की सफाई के भी निर्देश दिए, ताकि जलभराव से इमारतों को नुकसान न हो और Seasonal Diseases फैलने से रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सभी तैयारियां पहले से पूरी की जाएं, जिसमें अस्पतालों में दवाइयों की पर्याप्त आपूर्ति और Emergency Medical Assistance की व्यवस्था शामिल है।

सभी विभागों को सख्त चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय होगी और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने Disaster Relief कार्यों में Alert Mode पर रहने और Control Rooms के सुचारू संचालन के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने Flood Management, बांधों की भराव स्थिति और क्षतिग्रस्त संपत्तियों की मरम्मत पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है और बारिश का एक भी बूंद पानी व्यर्थ न बहे, इसके लिए दीर्घकालिक योजना तैयार की जाए।

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।