जयपुर में पहली बार Distribution Utility Meet 2026: 27-28 अक्टूबर को जुटेंगे देश-विदेश के 500+ ऊर्जा विशेषज्ञ

जयपुर में 27-28 अक्टूबर को Distribution Utility Meet 2026 होगा। पहली बार राजस्थान में हो रही इस 10वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में Smart Grid, AI Tools और Renewable Energy पर चर्चा होगी।

Oct 26, 2026 - 16:27
Oct 26, 2026 - 17:24
 0
जयपुर में पहली बार Distribution Utility Meet 2026: 27-28 अक्टूबर को जुटेंगे देश-विदेश के 500+ ऊर्जा विशेषज्ञ

अनन्य सोच । इण्डिया स्मार्ट ग्रिड फोरम और राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग की सहभागिता से 27 एवं 28 अक्टूबर को जयपुर में Distribution Utility Meet-2026 का आयोजन होगा। विद्युत वितरण क्षेत्र की यह 10वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास होटल 'ललित' में मंगलवार प्रातः 10 बजे इसका शुभारंभ करेंगे। राजस्थान को पहली बार इस आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला है।

7 सत्रों में Power Distribution Sector पर मंथन

दो दिन में 7 सत्रों के दौरान विद्युत वितरण तंत्र के नवाचार, नीतिगत सुधार, डिस्कॉम्स का आर्थिक सुदृढ़ीकरण, डिजिटाइजेशन और AI Tools के बढ़ते उपयोग पर चर्चा होगी। इसके अलावा Energy Transition, शून्य कार्बन उत्सर्जन, ग्रिड आधुनिकीकरण, साइबर सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण जैसे विषय शामिल हैं। डेटा सेंटर और EV Charging से बढ़ती बिजली मांग के प्रबंधन की चुनौतियों और समाधान पर भी बात होगी। आयोजन की थीम 'सहयोगी विकास के लिए विद्युत वितरण निगमों का एकीकरण' रखी गई है।

देश-विदेश से 500 से अधिक प्रतिनिधि

कॉन्फ्रेंस में विद्युत मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, राज्यों के डिस्कॉम्स और केंद्रीय व राज्य विद्युत नियामक आयोगों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। अमेरिका, यूरोप, दक्षिण कोरिया और जापान से भी विशेषज्ञ आएंगे। जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम आयोजक हैं, जबकि टाटा पावर, चंडीगढ़ पावर, नोएडा पावर, बीएसईएस राजधानी पावर और बीएसईएस यमुना पावर सह-आयोजक होंगी।

पहले दिन उद्घाटन और तीन सत्र

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद, कैलिफोर्निया एनर्जी कमीशन के वाइस चेयरपर्सन सिवा गंडा, ऑल इंडिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के महानिदेशक आलोक कुमार और पावर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के महानिदेशक आर.के. त्यागी सहित कई विशेषज्ञ संबोधित करेंगे। ऊर्जा शासन सचिव आरती डोगरा और इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम के प्रेसीडेंट रेजी कुमार पिल्लई स्वागत उद्बोधन देंगे। इस दौरान विभिन्न रिपोर्ट और इनीशिएटिव जारी होंगे। पहले दिन Financial Transformation, Smart Meter डेटा विश्लेषण और निर्बाध आपूर्ति में नवीकरणीय ऊर्जा की भूमिका पर सत्र होंगे।