FLO IGNITES Jaipur: Women-Led Startups को मिला Investors से जुड़ने का मंच, ₹1 करोड़ का Funding Announce

FICCI FLO Jaipur के FLO IGNITES में 12 Investors ने 10 Women-Led Startups की Pitch देखी। जंटा क्लिनिक को ₹1 करोड़ का Investment मिला, मायावर्त रहा विजेता।

Oct 14, 2026 - 18:04
Oct 14, 2026 - 18:05
 0
FLO IGNITES Jaipur: Women-Led Startups को मिला Investors से जुड़ने का मंच, ₹1 करोड़ का Funding Announce

अनन्य सोच । राजस्थान की Women Entrepreneurship को नई गति देने की दिशा में FICCI FLO Jaipur ने एक अहम कदम उठाया है। संगठन ने iStart Rajasthan और DOIT&C के सहयोग से होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में FLO IGNITES: Mentorship to Marketplace का आयोजन किया। इसका मकसद महिलाओं के नेतृत्व वाले Startups को अपने बिज़नेस आइडिया पेश करने और Funding, ग्रोथ व बाजार तक पहुंच के नए अवसर देना था।

12 Investors ने परखी 10 Startups की Pitch

कार्यक्रम के Pitching Session में 12 निवेशकों ने 10 स्टार्टअप्स की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। परख के प्रमुख आधार Market Potential, Scalability, Business Model, वित्तीय जरूरतें, टीम की क्षमता, पिच की स्पष्टता और Investment की संभावनाएं रहे।

जंटा क्लिनिक को ₹1 करोड़ का Investment

आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण जंटा क्लिनिक की सुश्री अकीर्ति जोशी के स्टार्टअप के लिए ₹1 करोड़ के निवेश की घोषणा रही। यह उपलब्धि संबंधित स्टार्टअप के साथ-साथ FLO IGNITES पहल के लिए भी एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।

पिचिंग के बाद तीन बेहतरीन स्टार्टअप्स को सम्मानित किया गया:

प्रथम स्थान: मायावर्त (Mayavarta)

द्वितीय स्थान: बॉलर एकेडमी (Bowler Academy)

तृतीय स्थान: क्वेस्टिन (Questin)

इन पुरस्कारों के जरिए स्टार्टअप्स की उद्यमशीलता, Innovation और विकास क्षमता को सराहा गया।

उद्योग जगत की मौजूदगी और युवाओं की भागीदारी

CaratLane के संस्थापक श्री मिथुन संचेती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। FICCI Rajasthan State Council के सह-अध्यक्ष एवं Shahpura Hotels & Resorts के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह शाहपुरा ने भी शिरकत की और Business Growth तथा उद्यमिता को प्रोत्साहित किया।

FICCI FLO Jaipur की चेयरपर्सन (2026–27) सुश्री वृंदा कोठारी के नेतृत्व में हुए इस आयोजन को सुश्री अनुष्री दसोत और सुश्री गरिमा जैन ने चैंपियन के रूप में आगे बढ़ाया। सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज और JECRC के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया और उन्हें Startup Pitching तथा निवेशकों से संवाद का व्यावहारिक अनुभव मिला।

Startup Marketplace और आगे की राह

कार्यक्रम में लगे Startup Marketplace में विभिन्न ब्रांड्स ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए और आगंतुकों से सीधे जुड़ने का मौका पाया। FLO IGNITES के जरिए FICCI FLO Jaipur Mentorship, निवेश और बाजार से जोड़कर महिला-नेतृत्व वाले व्यवसायों को ग्रोथ के अगले चरण तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।