Ramp पर दिखेगा Talent का जलवा, बच्चों की आवाज बनेगा Social Awareness का संदेश; Heritage Kids Fashion Show Season-5 का Poster Launch
3 जुलाई को JKK में होगा Grand Event, Fashion, Confidence और Social Responsibility का अनोखा संगम देखने को मिलेगा
अनन्य सोच। क्या Fashion Show सिर्फ ग्लैमर और Ramp Walk तक सीमित है? अगर आप ऐसा सोचते हैं तो Heritage Kids Fashion Show Season-5 आपकी सोच बदल सकता है। इस बार बच्चों का यह बहुप्रतीक्षित Fashion Event सिर्फ Style और Talent का प्रदर्शन नहीं होगा, बल्कि समाज को जागरूक करने का भी बड़ा माध्यम बनेगा। शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शो का आधिकारिक Poster Launch किया। इस अवसर पर Child Actor एवं Brand Ambassador अर्विक बैराठी, आयोजक अर्चना बैराठी और विपिन बैराठी मौजूद रहे।
अनन्य सोच सेवा संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन 3 जुलाई को Jawahar Kala Kendra (JKK), Jaipur में होगा। शो में 1 से 15 वर्ष तक के बच्चे हिस्सा लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि इस बार शो की थीम केवल Fashion तक सीमित नहीं रहेगी। Ramp पर उतरने वाले बच्चे Environment Protection, Cleanliness Drive, Water Conservation, Nature Care और Social Responsibility जैसे विषयों पर प्रभावशाली संदेश देंगे। उद्देश्य है कि बच्चों के माध्यम से समाज तक सकारात्मक सोच और जागरूकता पहुंचे।
कार्यक्रम से पहले चयनित प्रतिभागियों के लिए Two-Day Grooming Session आयोजित किया जाएगा। इसमें Fashion Industry के अनुभवी Experts बच्चों को Ramp Walk, Camera Facing, Confidence Building, Personality Development और Media Interaction Skills की विशेष Training देंगे। अब शहर के अभिभावकों और बच्चों की निगाहें 3 जुलाई पर टिकी हैं, जहां Talent, Fashion और Social Awareness का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।