Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नवरात्रि बोर्ड से टप्पू सेना को बाहर देख चौंके सब, जेठालाल करेंगे विश्वासुर से बात

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के आज के एपिसोड में गोकुलधाम के नवरात्रि बोर्ड पर टप्पू सेना का नाम नहीं होने से हड़कंप मचेगा। एपिसोड आज रात 8:30 बजे Sony SAB पर।

Oct 30, 2026 - 15:58
Oct 30, 2026 - 16:04
 0
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नवरात्रि बोर्ड से टप्पू सेना को बाहर देख चौंके सब, जेठालाल करेंगे विश्वासुर से बात

अनन्य सोच । छोटे पर्दे का लोकप्रिय कॉमेडी शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, जिसे असित कुमार मोदी ने बनाया है, आज रात के एपिसोड में गोकुलधाम सोसायटी में नवरात्रि समारोह को लेकर नया मोड़ लाने जा रहा है। एपिसोड आज रात 8:30 बजे सिर्फ Sony SAB पर प्रसारित होगा।

नवरात्रि बोर्ड देख हैरान हुई टप्पू सेना

गोकुलधाम सोसायटी के बाहर लगे नवरात्रि समारोह के घोषणा बोर्ड पर लिखा होता है कि आयोजन विश्वासुर कर रहा है, लेकिन टप्पू सेना का कहीं जिक्र नहीं होता। यह देखकर टप्पू सेना और अब्दुल हैरान रह जाते हैं। खुद को आयोजन से अलग पाकर टप्पू तुरंत जेठालाल को फोन करता है।

जेठालाल करेंगे विश्वासुर से बात

मामले की सच्चाई जानने के लिए जेठालाल विश्वासुर से बात करने का फैसला करता है। अब सवाल यह है कि विश्वासुर ने टप्पू सेना को घोषणा से बाहर क्यों रखा? क्या यह सिर्फ गलतफहमी है या इसके पीछे कोई और वजह है? और जेठालाल इस स्थिति को कैसे संभालेंगे?

पिछले एपिसोड में क्या हुआ था

पिछले एपिसोड में विश्वासुर और मोहिनीदेवी क्लब हाउस से जाने की तैयारी में थे, तभी जेठालाल ने उन्हें रोक लिया। विश्वासुर ने नाराजगी जताई कि अगर सोसायटी के लोगों को उस पर भरोसा नहीं है तो वह कुछ नहीं कर सकता। सभी निवासियों ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन भिड़े पूरी तरह आश्वस्त नहीं हुआ।

इसके बाद विश्वासुर ने नवरात्रि समारोह की पूरी जिम्मेदारी और खर्च खुद उठाने का भरोसा दिया और भिड़े को हस्ताक्षर के लिए एग्रीमेंट दिया। भिड़े को दस्तावेजों पर संदेह था और वह उन्हें ध्यान से पढ़ना चाहता था। तभी जेठालाल गारंटर बनने के लिए आगे आए और भिड़े को भरोसा दिलाया। आखिरकार भिड़े ने कागजात पर हस्ताक्षर कर दिए, जिससे सोसायटीवासियों को राहत मिली।

दर्शक आज के एपिसोड की खास झलक और पिछला एपिसोड Sony SAB के आधिकारिक YouTube चैनल पर देख सकते हैं।