Veena Modani Interview: "हर प्रोजेक्ट खास, रियाज़ और गुरु के बिना Singing Career अधूरा"

सिंगर वीणा मोदानी ने Interview में अपनी Singing Journey, युवाओं के लिए रियाज़ और गुरु की सलाह, यादगार प्रोजेक्ट्स, Music Albums और Social Work की योजनाओं पर खुलकर बात की।

Oct 30, 2026 - 10:31
Oct 30, 2026 - 10:39
 0
Veena Modani Interview: "हर प्रोजेक्ट खास, रियाज़ और गुरु के बिना Singing Career अधूरा"

अनन्य सोच । अपनी आवाज़ और मेंटरशिप के लिए पहचान बना रहीं सिंगर वीणा मोदानी ने अपने संगीत सफर, युवाओं के लिए सलाह और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से बात की। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश:

सवाल 1: आपकी Singing Journey कैसे शुरू हुई?

वीणा मोदानी: मेरी यात्रा बचपन से ही शुरू हो गई थी। स्कूल में मैंने काफी पार्टिसिपेट किया था। शादी के बाद एक बार यह सिलसिला रुक गया, क्योंकि घर में इसे पसंद नहीं किया जाता था, इसलिए मैंने इसे ब्रेक दे दिया। उसके बाद मैंने करीब 25 साल पहले डांस सिखाना शुरू किया। 2014 में एक फंक्शन में मुझे गाने के लिए कहा गया। मैंने गाया और सभी को बहुत पसंद आया। वहीं से मुझे Shows के ऑफर आने लगे और मेरी सिंगिंग यात्रा दोबारा शुरू हो गई।

सवाल 2: जो युवा (और हर उम्र के लोग) Singing को करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें आप क्या सलाह देंगी?

वीणा मोदानी: आज हर आयु वर्ग के लोग इसे करियर बनाना चाहते हैं। सबसे ज़्यादा ज़रूरत रियाज़ की है। सबसे पहले यह तय करें कि आपको क्लासिकल, बॉलीवुड या इंस्ट्रूमेंटल में से किस दिशा में जाना है। फिर पहले सीखिए, कोई गुरु बनाइए और अपने हर सवाल उनसे पूछिए। गुरु आपकी आवाज़ निखारते हैं, रियाज़ कराते हैं और Stage Confidence, फेस एक्सप्रेशन व बॉडी लैंग्वेज पर भी काम करते हैं। मैं खुद एक Academy चलाती हूँ, जहाँ मेरा पूरा फोकस इस पर रहता है कि स्टेज परफॉर्मेंस कैसी हो और किस गाने पर कैसे मूव करना है।

करियर के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। मैं देख रही हूँ कि कई लोगों को ठीक से गाना नहीं आता, फिर भी उन्हें Singer के तौर पर बुलाया जाने लगा है। पहले अच्छी तैयारी करेंगे तो आपमें आत्मविश्वास भी रहेगा।

सवाल 3: अब तक के करियर में आपका सबसे यादगार प्रोजेक्ट कौन-सा रहा?

वीणा मोदानी: मैं किसी एक प्रोजेक्ट का नाम नहीं ले सकती। सभी मेरे दिल के करीब हैं, क्योंकि काम छोटा हो या बड़ा, काम काम होता है और एक आर्टिस्ट के लिए हर प्रोजेक्ट इम्पॉर्टेंट होना चाहिए। हाँ, मैं कुछ NGO, ओल्ड एज होम और अनाथ आश्रमों से जुड़ी रही हूँ। वहाँ जाकर उनके लिए गाना, बातें करना और वक्त बिताना मेरे लिए बहुत खास पल रहे हैं।

सवाल 4: आगे की योजनाएं क्या हैं?

वीणा मोदानी: मैं इसी Social Work को बड़े स्तर पर ले जाना चाहती हूँ। मैं हॉस्पिटल्स में मरीजों के लिए गाना चाहती हूँ, साथ ही ओल्ड एज होम्स और अनाथ आश्रमों के लिए भी काम करना चाहती हूँ, ताकि वहाँ के बच्चे अपना करियर भी बना सकें। बस मौका मिलने की बात है, मिला तो ज़रूर इसे आगे बढ़ाऊँगी।

सवाल 5: आने वाले वर्षों में दर्शक आपको किस रूप में देखेंगे?

वीणा मोदानी: आप मुझे सिंगर और कलाकार के रूप में तो देख ही रहे हैं, आगे भी देखेंगे। लेकिन एक Mentor के रूप में मैं ज़्यादा एंजॉय करती हूँ। लोगों को तैयार करना, उनसे परफॉर्म करवाना और उन्हें अच्छा परफॉर्म करते देखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है और कुछ Music Albums पाइपलाइन में हैं, जो जल्द आपके सामने होंगे।

सवाल 6: आपकी सामाजिक पहल क्या है और आप महिलाओं व नई पीढ़ी को क्या संदेश देना चाहेंगी?

वीणा मोदानी: मैं ओल्ड एज होम्स और हॉस्पिटल्स के मरीजों, चाहे कैंसर पेशेंट्स हों या कोई और, उनके लिए काम करना चाहती हूँ। अब लोग काफी ब्रॉड माइंडेड हो गए हैं और अपने परिवार के सदस्यों की प्रतिभा को आगे बढ़ाते हैं। मैं चाहती हूँ कि हर महिला को भी यह मौका मिले। नई पीढ़ी से मैं कहना चाहूँगी कि हम स्ट्रगल करके आगे आए हैं और अभी बहुत आगे जाना है। आप भी हिम्मत न हारें, मेहनत करें, खुद पर भरोसा रखें और माता-पिता, बड़ों व गुरुओं की इज्जत करें। सबका आशीर्वाद मिलेगा तो आप अपने गोल ज़रूर अचीव करेंगे। मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं।