Jaipur में Fashion, Khadi और Traditional Art का संगम: FDCR का 'Grassroot – The Art of Earth' शोकेस 1 नवंबर को

फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ राजस्थान (FDCR) 1 नवंबर को आरआईसी, जयपुर में 'Grassroot – The Art of Earth' fashion showcase करेगी। Khadi, designer collections और पारंपरिक शिल्प दिखेंगे।

Oct 30, 2026 - 19:48
Oct 30, 2026 - 19:54
 0
Jaipur में Fashion, Khadi और Traditional Art का संगम: FDCR का 'Grassroot – The Art of Earth' शोकेस 1 नवंबर को

अनन्य सोच । जयपुर 1 नवंबर को fashion, पारंपरिक कला, खादी और आधुनिक परिधान डिजाइन के अनूठे संगम का गवाह बनेगा। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ राजस्थान (FDCR) की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में 'ग्रासरूट–द आर्ट ऑफ अर्थ' fashion showcase आयोजित होगा। इसका पोस्टर 30 अक्टूबर को लॉन्च किया गया।

Poster Launch पर मौजूद रहे ये चेहरे

पोस्टर लॉन्च के मौके पर एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के उप निदेशक डॉ. संभादित्य राज, डिजाइनर ज्योति पंवार, दीपक्षी, रचना खंडेलवाल, शो डायरेक्टर शाकिर शेख, FDCR अध्यक्ष पुनीत खत्री, FDCR निदेशक निकिता शर्मा, ईशिता, ललित मोटवानी और संजय अग्रवाल मौजूद रहे। आयोजन अराय सिलाई मशीन के सहयोग से हो रहा है, जिसमें khadi, designer collections और traditional craft को मंच मिलेगा।

Emerging Designers को मिलेगा मंच

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे लुमोरा एक्स की प्रस्तुति 'जेन नेक्स्ट डिजाइनर्स' से होगी। इसमें पोद्दार कॉलेज ऑफ डिजाइन, कोड बाय वीजीयू और एमिटी स्कूल ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थी अपने collections दिखाएंगे। शाम 5 बजे 'डॉटी डिजाइनर्स अवॉर्ड्स सेरेमनी' होगी।

Khadi और Designer Collections की प्रस्तुति

शाम 6 बजे रचना खंडेलवाल का 'छोरिताई' और गुरमीत सिंह कपूर का 'जी-क्लास' प्रदर्शित होगा। शाम 7 बजे खादी राजस्थान की ओर से संजय अग्रवाल का 'सूत' पेश किया जाएगा, जिसमें खादी कारीगरों की भागीदारी रहेगी। रात 8 बजे दीपाक्षी डिजाइन्स और हाउस ऑफ फैशन के परिधान दिखेंगे। समापन रात 9 बजे एमजी की ओर से होगा, जिसमें गजल मिश्रा और वेनेरा ज्वेल्स की प्रस्तुति आकर्षण रहेगी।

Partners की भूमिका

आयोजन में स्किल इंडिया, स्किल राजस्थान, आरएसएलडीसी, खादी राजस्थान और एमजी सेलेक्ट जयपुर सहयोगी हैं। जयश्री ज्वेल्स आभूषण सहयोगी, लुमोरा एक्स रिन्यूएबल्स हरित ऊर्जा सहयोगी और हेयरजॉय केश-सज्जा सहयोगी हैं। सिजलिन सैलून्स सौंदर्य-सज्जा सहयोगी और एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान ज्ञान सहयोगी हैं।