एजबेस्टन में गूंजा ‘भारत का विजय शंखनाद’: Pakistan को 64 रन से हराया, T20 World Cup में शानदार शुरूआत

India Women vs Pakistan Women मुकाबला एक बार फिर Team India के नाम रहा। ICC Women’s T20 World Cup 2026 के अपने पहले ही मैच में भारतीय महिला टीम ने Pakistan को 64 रन से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में जोरदार शुरुआत की। Smriti Mandhana की विस्फोटक बल्लेबाजी और Deepti Sharma की ऐतिहासिक गेंदबाजी ने एजबेस्टन में मौजूद हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

Jun 15, 2026 - 09:43
Jun 15, 2026 - 09:50
 0
एजबेस्टन में गूंजा ‘भारत का विजय शंखनाद’: Pakistan को 64 रन से हराया, T20 World Cup में शानदार शुरूआत

अनन्य सोच। जब भी India vs Pakistan मुकाबला होता है, क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। ICC Women’s T20 World Cup 2026 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां भारतीय महिला टीम ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 64 रन से हराकर पूरे विश्व को अपनी ताकत का संदेश दे दिया।

टॉस जीतकर कप्तान Harmanpreet Kaur ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम ने 20 ओवर में 170/6 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया। इस विशाल स्कोर की नींव स्टार ओपनर Smriti Mandhana ने रखी। उन्होंने मात्र 44 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेलते हुए पाकिस्तान के गेंदबाजों को लगातार दबाव में रखा

मध्यक्रम में Richa Ghosh ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए केवल 17 गेंदों में 34 रन बनाए। उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी ने अंतिम ओवरों में भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया और पाकिस्तान के सामने बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया

171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखाई दी। भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें संभलने का कोई मौका नहीं दिया। मैच की सबसे बड़ी नायिका रहीं Deepti Sharma, जिन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 10 रन देकर 5 विकेट झटके। यह उनका करियर बेस्ट प्रदर्शन रहा। इसी के साथ उन्होंने Women’s T20 International Cricket में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने का गौरव भी हासिल किया।

दीप्ति की फिरकी के आगे पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह बिखर गया और पूरी टीम 17 ओवर में सिर्फ 106 रन पर सिमट गई। एजबेस्टन स्टेडियम में मौजूद लगभग 19 हजार दर्शकों ने भारत की इस ऐतिहासिक जीत का जोरदार स्वागत किया।

इस जीत के साथ Team India Women ने न केवल टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की है, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि वह इस बार Women’s T20 World Cup 2026 की प्रबल दावेदारों में शामिल है। अब क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें भारत के अगले मुकाबले पर टिकी हैं, जहां टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।