Instagram DMs में End-to-End Encryption खत्म! Meta के फैसले से प्राइवेसी बहस तेज

जयपुर डेस्क।

Instagram DMs में End-to-End Encryption खत्म! Meta के फैसले से प्राइवेसी बहस तेज

Ananya soch: 

अनन्य सोच। सोशल मीडिया की दुनिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। Meta Platforms ने घोषणा की है कि Instagram के डायरेक्ट मैसेज (DMs) में मौजूद End-to-End Encryption फीचर को 8 मई 2026 के बाद पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. यह फीचर 2023 में शुरू किया गया था, लेकिन अब कंपनी इसे हटा रही है। इस फैसले के बाद डिजिटल प्राइवेसी को लेकर बहस तेज हो गई है. 

क्यों हटाया जा रहा है फीचर?

Meta की प्रवक्ता Dina El-Kassaby Luce के अनुसार Instagram पर बहुत कम यूजर्स E2EE मैसेजिंग का उपयोग कर रहे थे. इसलिए कंपनी इसे बंद कर रही है। Meta ने यह भी सुझाव दिया कि मजबूत एन्क्रिप्शन के लिए यूजर्स WhatsApp का इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां यह फीचर डिफॉल्ट रूप से उपलब्ध है. 

यूजर्स को क्या करना चाहिए?

Instagram ने यूजर्स को सलाह दी है कि 8 मई से पहले अपने E2EE चैट्स और मीडिया को डाउनलोड कर लें. ऐप में इसके लिए नोटिफिकेशन और डाउनलोड विकल्प भी दिया जा रहा है. 

प्राइवेसी पर क्यों उठे सवाल?

E2EE के जरिए मैसेज सिर्फ भेजने और प्राप्त करने वाला ही पढ़ सकता था। लेकिन फीचर हटने के बाद कंपनी मॉडरेशन या कानूनी जरूरतों के तहत चैट्स तक पहुंच सकती है. इसी कारण प्राइवेसी विशेषज्ञ और कई डिजिटल प्लेटफॉर्म इस फैसले को बड़ा झटका मान रहे हैं.

मुख्य जानकारी

बिंदु जानकारी
प्लेटफॉर्म Instagram
कंपनी Meta
फीचर End-to-End Encryption
शुरू हुआ 2023
बंद होने की तारीख 8 मई 2026
विकल्प WhatsApp E2EE