Jaipur Air Cargo Complex ने बनाया 47 साल का रिकॉर्ड: सितंबर में सबसे बड़ा मासिक कारोबार, ₹2,776 करोड़ का माल गया-आया
राजसिको के जयपुर एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स ने सितंबर 2026 में स्थापना (1979) के बाद का सबसे बड़ा मासिक वित्तीय कारोबार दर्ज किया है। यह 1.93 करोड़ रुपये रहा। कॉम्प्लेक्स से 276.807 मीट्रिक टन कार्गो का आयात-निर्यात हुआ।
अनन्य सोच । राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड (RAJSICO) की ओर से संचालित Jaipur Air Cargo Complex ने सितंबर 2026 में अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। कॉम्प्लेक्स का वित्तीय कारोबार 1.93 करोड़ रुपये रहा। वर्ष 1979 में शुरुआत के बाद यह किसी एक महीने का सर्वाधिक कारोबार है।
आयात-निर्यात के आंकड़े
सितंबर में कॉम्प्लेक्स के जरिए कुल 276.807 मीट्रिक टन Import-Export Cargo का संचालन हुआ। इसका कुल व्यापारिक मूल्य 2,776.91 करोड़ रुपये रहा। इसमें 211.261 मीट्रिक टन निर्यात कार्गो शामिल था, जिसका मूल्य 1,557.07 करोड़ रुपये रहा। वहीं 65.546 मीट्रिक टन आयात कार्गो का मूल्य 1,219.83 करोड़ रुपये रहा।
Customs से मिला सहयोग
राजसिको ने इस उपलब्धि में कस्टम्स विभाग के सहयोग और बेहतर तालमेल को अहम बताया है। कस्टम्स क्लीयरेंस प्रक्रिया को प्रभावी बनाने और व्यापार-अनुकूल माहौल के प्रयासों से कार्गो कारोबार को गति मिली। सितंबर 2026 से गोविन्दम क्लीयरिंग एजेंसी प्रा. लि. को हैंडलिंग और ट्रांसपोर्टेशन ठेकेदार भी नियुक्त किया गया है।
TIES के तहत नई सुविधाएं आ रहीं
Trade Infrastructure for Export Scheme (TIES) के तहत ICD जयपुर परिसर में नई एक्सटेंशन फैसिलिटी बनी है। इसे जल्द चरणबद्ध तरीके से शुरू करने पर काम चल रहा है। इसमें ये सुविधाएं विकसित की गई हैं:
Express Cargo Clearance System (ECCS): ई-कॉमर्स और कम मूल्य के अंतरराष्ट्रीय कार्गो की तेज क्लीयरेंस।
Cold Storage: जल्दी खराब होने वाले और तापमान-संवेदनशील माल का सुरक्षित भंडारण।
डाक निर्यात केंद्र: छोटे निर्यातकों, MSME और ई-कॉमर्स निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच।
राजस्थान का लॉजिस्टिक्स हब बनाने का लक्ष्य
राजसिको का दीर्घकालिक लक्ष्य जयपुर को राजस्थान का प्रमुख Air Cargo और Logistics Hub बनाना है। इसका उद्देश्य निर्यात बढ़ाना, लॉजिस्टिक्स की लागत और समय घटाना और राज्य को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ना है।