पिंक सिटी में सजा फैशन का महाकुंभ: रैंप पर उतरे सेलिब्रिटीज, 24 डिजाइनर्स के कलेक्शन ने लूटी महफिल

जयपुर कॉट्योर शो सीजन-14 का ग्लैमरस आगाज, रॉयल राजस्थान और मॉडर्न फैशन के संगम ने बांधा समां, जानिए किसने बिखेरा सबसे ज्यादा जलवा

Aug 8, 2026 - 22:20
Aug 8, 2026 - 22:27
 0
पिंक सिटी में सजा फैशन का महाकुंभ: रैंप पर उतरे सेलिब्रिटीज, 24 डिजाइनर्स के कलेक्शन ने लूटी महफिल

अनन्य सोच। अगर आप फैशन के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है। राजस्थान के सबसे बड़े फैशन इवेंट "जयपुर कॉट्योर शो सीजन-14" का शुक्रवार को अनंत महल में भव्य आगाज हुआ। ग्लैमर, रॉयल्टी और मॉडर्न स्टाइल के अनोखे संगम ने पूरे माहौल को जगमगा दिया। देशभर से आए 24 नामी डिजाइनर्स ने अपने लेटेस्ट कलेक्शन प्रस्तुत किए, तो वहीं बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की चर्चित सेलिब्रिटीज ने शोस्टॉपर बनकर रैंप पर तालियां बटोरीं।

शाम 6:45 बजे काउंटडाउन के साथ इवेंट का आगाज हुआ। गौरव गौड़ ने शो का इंट्रो दिया, इसके बाद 7 बजे सभी डायरेक्टर्स ने दीप प्रज्वलन कर फेस्टिवल का ऑफिशियल उद्घाटन किया।

ग्रैंड ओपनिंग चारू पाराशर के कलेक्शन से हुई, जिसकी शोस्टॉपर शेफाली बग्गा रहीं। इसके बाद नीलम जांगीर के कलेक्शन में सपना सिकरवार, दशरत सिंह सोढ़ा के कलेक्शन में ईशा शाह और अदिति संवाल ने रैंप वॉक से सबका दिल जीता। इसके अलावा आलोक अग्रवाल के कलेक्शन में तनु चौधरी, विपिन अग्रवाल के सीक्वेंस में निशा चौहान, रश्मि के कलेक्शन में श्रिष्टी केसी खत्री, स्वाति जांगिड़ और शाहिद अफरीदी के सीक्वेंस में रिया सुलेड़िया शोस्टॉपर के रूप में नजर आईं।

लेकिन असली रोमांच तो प्री-फिनाले और ग्रैंड फिनाले में देखने को मिला। शीना पाराशर ने प्री-फिनाले में रैंप संभाला, जबकि रात 10 बजे ग्रैंड फिनाले में आयेशा खान शोस्टॉपर बनीं और अपने दमदार रैंप वॉक से शो का शानदार समापन किया।

फाउंडर गौरव गौड़ ने बताया कि इस बार शो को नेशनल लेवल पर और भव्य बनाया गया है। लाइटिंग, म्यूजिक और डिजाइनर कलेक्शन ने पूरे इवेंट को यादगार बना दिया। इस शो ने साबित कर दिया कि जयपुर अब सिर्फ रॉयल हेरिटेज ही नहीं, बल्कि नेशनल फैशन डेस्टिनेशन के तौर पर भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।