Panchayat Election 2026: जयपुर की 5 पंचायत समितियों में 273 उम्मीदवारों के Nomination वैध
Panchayati Raj Election 2026 के द्वितीय चरण में जयपुर की पांच पंचायत समितियों में संवीक्षा के बाद 273 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए। 28 अक्टूबर को मतदान होगा।
अनन्य सोच । Panchayati Raj General Election-2026 के द्वितीय चरण में जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की संवीक्षा पूरी हो गई है। संवीक्षा के बाद 273 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने शनिवार को यह जानकारी दी।
81 वार्डों के लिए 371 Nomination Papers
नायक के अनुसार, द्वितीय चरण में शामिल पांच पंचायत समितियों के कुल 81 वार्डों के लिए 13 से 16 अक्टूबर तक 347 अभ्यर्थियों ने 371 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। संवीक्षा में 93 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए और 5 डिस्कार्ड हुए। इसके बाद वैध नामांकन पत्रों और वैध अभ्यर्थियों की संख्या 273-273 रही।
पंचायत समितिवार Scrutiny Result
अमरसर (15 वार्ड): 80 नामांकन पत्रों में से 22 अस्वीकृत और 2 डिस्कार्ड, 56 अभ्यर्थी वैध।
आमेर (21 वार्ड): 97 नामांकन पत्रों में से 23 अस्वीकृत, 74 अभ्यर्थी वैध।
जालसू (15 वार्ड): 64 नामांकन पत्रों में से 11 अस्वीकृत, 53 अभ्यर्थी वैध।
रामपुरा डाबड़ी (15 वार्ड): 56 नामांकन पत्रों में से 12 अस्वीकृत और 2 डिस्कार्ड, 42 अभ्यर्थी वैध।
शाहपुरा (15 वार्ड): 74 नामांकन पत्रों में से 25 अस्वीकृत और 1 डिस्कार्ड, 48 अभ्यर्थी वैध।
19 अक्टूबर तक Name Withdrawal, फिर चुनाव चिह्न आवंटन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3 बजे तक है। नाम वापसी की समय-सीमा खत्म होते ही चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा और चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची प्रकाशित होगी।
28 अक्टूबर को Voting, 20 नवंबर को Counting
द्वितीय चरण के लिए मतदान दलों का प्रस्थान 27 अक्टूबर को होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। सभी चरणों के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना 20 नवंबर 2026 को श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर में होगी।