Jaipur को मिली Global Beauty Pageants की कमान: Yogesh Mishra और Nimisha Mishra बने The Miss Globe India व Miss Planet International के National Director

Jaipur ने एक बार फिर Beauty Pageant Industry में देशभर का ध्यान अपनी ओर खींचा है। Miss Rajasthan के Founder Director Yogesh Mishra और Nimisha Mishra को The Miss Globe India और Miss Planet International का National Director नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ राजस्थान की प्रतिभाशाली युवतियों को अब सीधे International Beauty Pageants तक पहुंचने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

Jul 25, 2026 - 11:16
Jul 25, 2026 - 11:22
 0
Jaipur को मिली Global Beauty Pageants की कमान: Yogesh Mishra और Nimisha Mishra बने The Miss Globe India व Miss Planet International के National Director

अनन्य सोच। जयपुर के Fusion Group के डायरेक्टर एवं Miss Rajasthan के संस्थापक Yogesh Mishra और Nimisha Mishra की यह नई जिम्मेदारी राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। दोनों अब भारत में The Miss Globe India और Miss Planet International जैसे प्रतिष्ठित International Beauty Pageants का संचालन करेंगे।

उन्होंने बताया कि The Miss Globe का आयोजन इस वर्ष Thailand में नवंबर माह में होगा, जबकि Miss Planet International का आयोजन अगले वर्ष मार्च में Cambodia में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले अगस्त माह में जयपुर के Anant Mahal Palace में भव्य Miss Fusion India प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी मंच से विजेता प्रतिभागियों को The Miss Globe India, Miss Planet India और Miss Ocean India के खिताब देकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाएगा।

योगेश मिश्रा ने बताया कि वर्षों से Miss Rajasthan के माध्यम से प्रदेश की प्रतिभाशाली युवतियों को National और International Platform उपलब्ध कराया जा रहा है। अब इस नई जिम्मेदारी के बाद देशभर की युवतियों को विश्वस्तरीय मंच तक पहुंचने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि पूर्व Miss Universe Sushmita Sen भी अपने I Am She प्लेटफॉर्म के जरिए भारत की प्रतिभागियों को The Miss Globe में भेज चुकी हैं। यह प्रतियोगिता दुनिया के सबसे पुराने Beauty Pageants में शामिल है और इस बार इसका 101st Edition आयोजित होने जा रहा है। इसकी भारतीय जिम्मेदारी अब योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा के हाथों में होना राजस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि Miss Fusion India के जरिए अब विश्व के Top 7 Beauty Pageants में शामिल तीन प्रतिष्ठित खिताबों तक भारतीय प्रतिभागियों की सीधी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। इससे देशभर की उभरती मॉडल्स और युवतियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ भारत का नाम वैश्विक मंच पर रोशन करने का अवसर मिलेगा। यही वजह है कि Jaipur अब तेजी से भारत के प्रमुख Beauty Pageant Hub के रूप में अपनी नई पहचान बना रहा है।