Miss Rajasthan Audition: ‘मिस राजस्थान 2026’ के जयपुर ऑडिशन 12 अप्रैल को, प्रतिभाओं का लगेगा मेला
अनन्य सोच। Miss Rajasthan Jaipur Audition: राजस्थान की सुंदरता, प्रतिभा और आत्मविश्वास को मंच देने वाला सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट Miss Rajasthan 2026 एक बार फिर भव्य अंदाज़ में लौट रहा है। फ्यूजन ग्रुप द्वारा रूवी डिजिटल और प्राइम सफारी के सहयोग से आयोजित इस 28वें संस्करण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, वहीं पहला ग्रैंड ऑडिशन 12 अप्रैल को जयपुर के होटल प्राइम सफारी में आयोजित किया जाएगा।
प्रदेशभर से पहुंचेगी प्रतिभाओं की चमक (Beauty Pageant Rajasthan)
इस ऑडिशन में राजस्थान के हर कोने से युवा प्रतिभाएं जयपुर पहुंचेंगी, जहां वे अपने सपनों को पंख देने के लिए मंच पर अपनी दावेदारी पेश करेंगी। यह मंच न केवल सुंदरता, बल्कि आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और टैलेंट का भी अनूठा संगम साबित होता है।
इंडस्ट्री तक पहुंचाने वाला सुनहरा मौका
आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा के अनुसार, मिस राजस्थान राज्य का सबसे पुराना और बड़ा ब्यूटी पेजेंट है, जिसने अब तक कई प्रतिभाशाली युवतियों को नेशनल और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया है। इस मंच से निकलकर कई प्रतिभाएं फिल्म, टीवी और पेजेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं।
भव्य आयोजन की आधिकारिक घोषणा
इस मेगा इवेंट की आधिकारिक घोषणा सफारी ग्रुप के पवन गोयल, रूवी डिजिटल के आलोक शर्मा और हैवा हेवन के जी.एम. रवीन्द्र सिंह द्वारा की गई। ऑडिशन के दौरान ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे इच्छुक प्रतिभागी मौके पर ही भाग ले सकेंगी।
पात्रता और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स (Fashion Event Jaipur)
(Modeling Opportunities India) मिस राजस्थान 2026 में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की आयु 17 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए, न्यूनतम ऊंचाई 5.3 फीट और अविवाहित होना अनिवार्य है। साथ ही प्रतिभागी का राजस्थान मूल का होना जरूरी है। इच्छुक प्रतिभागी MissRajasthan.org पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नंबर 9314612168 पर संपर्क कर सकते हैं।