मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 5 नवंबर तक करें Apply
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2026-27 में Free Coaching के लिए Online Application की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 नवंबर की गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का फैसला।
अनन्य सोच । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए Online Application की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 नवंबर कर दी है। योजना के जरिए विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स और सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी तथा समान अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।
ऑनलाइन पोर्टल पर सूचीबद्ध संस्थानों में Free Coaching
योजना के तहत इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित अंतिम तिथि तक पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
जरूरतमंद अभ्यर्थियों के हित में बढ़ाई तारीख
विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव ललित कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों के हित में आवेदन की तारीख बढ़ाई गई है, ताकि अधिकतम जरूरतमंद अभ्यर्थियों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। जो अभ्यर्थी अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे 5 नवंबर से पहले आवेदन पूरा कर लें।