NCERT ने जारी किया 9वीं का नया सिलेबस: मैथ्स की नई किताब उपलब्ध, सोशल साइंस पर फंसा पेंच

Sep 22, 2026 - 21:26
Sep 22, 2026 - 21:30
 0
NCERT ने जारी किया 9वीं का नया सिलेबस: मैथ्स की नई किताब उपलब्ध, सोशल साइंस पर फंसा पेंच

अनन्य सोच । कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। National Council of Educational Research and Training (NCERT) ने दो प्रमुख विषयों की नई पाठ्यपुस्तकें तैयार कर रिलीज की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नए करिकुलम फ्रेमवर्क के तहत तैयार हुआ कंटेंट

NCERT की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों नई किताबों को National Education Policy (NEP 2020) और National Curriculum Framework for School Education (NCFSE 2023) के नए दिशा-निर्देशों के अनुरूप ढाला गया है। इनका मुख्य उद्देश्य छात्रों में रटने की आदत छुड़ाकर व्यावहारिक समझ और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देना है।

मैथ्स की 'गणित मंजरी पार्ट-2' की बिक्री शुरू

गणित विषय के नए पाठ्यक्रम के तहत तैयार की गई पाठ्यपुस्तक 'Ganit Manjari Part 2' 21 सितंबर से वितरण और बिक्री के लिए उपलब्ध करा दी गई है। विद्यार्थी और अभिभावक इसे नेशनल काउंसिल के आधिकारिक बिक्री केंद्रों के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं।

सोशल साइंस की नई किताब 30 सितंबर को होगी रिलीज

सामाजिक विज्ञान (Social Science) विषय की नई किताब 'Understanding Society India and Beyond Part 2' को 30 सितंबर से बाजार में उतारा जाएगा। यह किताब भारतीय समाज, उसकी समृद्ध विरासत और वैश्विक परिप्रेक्ष्य को आधुनिक नजरिए से समझाने पर केंद्रित है।

मिड टर्म एग्जाम सिर पर, सोशल साइंस की लेटलतीफी से असमंजस

किताबों के इस बदलाव के बीच 9वीं के छात्रों और शिक्षकों के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। स्कूलों में Mid Term Examinations 23 सितंबर से शुरू हो रहे हैं, जबकि सोशल साइंस की नई किताब 30 सितंबर तक बाजार में नहीं आ पाएगी। ऐसे में बिना किताब के परीक्षा की तैयारी को लेकर स्टूडेंट्स और पेरेंट्स दोनों ही भारी तनाव में हैं।

काउंसिल ने विद्यार्थियों को सतर्क करते हुए केवल अधिकृत NCERT Sales Counters, Amazon या आधिकारिक वेबसाइट से ही ओरिजिनल किताबें खरीदने की सलाह दी है।