PM Vishwakarma Yojana: देशभर में 30 लाख Registration पार, Rajasthan 2.30 लाख कारीगरों के साथ चौथे स्थान पर

PM Vishwakarma Yojana में देशभर में 30 लाख से ज्यादा artisans registered। Rajasthan में 2.30 लाख registration, 62 हजार loan और 2.17 लाख e-voucher जारी। पूरी जानकारी।

Oct 20, 2026 - 22:56
Oct 20, 2026 - 22:57
 0
PM Vishwakarma Yojana: देशभर में 30 लाख Registration पार, Rajasthan 2.30 लाख कारीगरों के साथ चौथे स्थान पर

अनन्य सोच । पीएम विश्वकर्मा योजना कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल को आधुनिक तकनीक और वित्तीय सहायता से जोड़ रही है। राज्य सरकार की जानकारी के अनुसार राजस्थान में 2 लाख 30 हजार से अधिक कारीगरों का registration हो चुका है। इस श्रेणी में राजस्थान देशभर में चौथे स्थान पर है। प्रदेश में सबसे ज्यादा registration बढ़ई श्रेणी में 45 हजार 958 और राजमिस्त्री श्रेणी में 38 हजार 450 कारीगरों के हुए हैं।

2.22 लाख को Basic Training

योजना में कारीगरों को पारंपरिक कौशल निखारने, आधुनिक उपकरण चलाने, काम की गुणवत्ता सुधारने और उद्यमिता की समझ बढ़ाने के लिए basic और advanced training दी जाती है। राजस्थान में 2 लाख 22 हजार 473 लाभार्थियों का basic training पूरा हो चुका है।

Loan और Toolkit की मदद

पात्र लाभार्थियों को अधिकतम 3 लाख रुपये तक का loan रियायती ब्याज दर पर मिलता है। टूलकिट के लिए 15 हजार रुपये तक की सहायता दी जाती है। राजस्थान में अब तक 62 हजार से अधिक loan स्वीकृत हुए हैं। टूलकिट सहायता के लिए 2 लाख 17 हजार 84 e-voucher जारी किए गए हैं। इससे कारीगरों को औजार, कच्चा माल और कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है।

राष्ट्रीय स्तर पर Target समय से पहले पूरा

केंद्र सरकार ने योजना के तहत देशभर में 30 लाख कारीगरों के registration का लक्ष्य रखा था, जो तय समय से पहले हासिल हो गया। 30 सितंबर 2026 तक 30 लाख 3 हजार 925 कारीगर और शिल्पकार पंजीकृत हुए। इनमें से 24.39 लाख से अधिक का basic training पूरा हो चुका है।

देशभर में करीब 5 हजार 350 करोड़ रुपये के 6.23 लाख से अधिक loan स्वीकृत हुए हैं और 26.17 लाख से अधिक toolkit e-voucher जारी किए गए हैं। आईआईएम मुंबई के एक मूल्यांकन के अनुसार सर्वे में शामिल 93 प्रतिशत लाभार्थियों की आय training के बाद उल्लेखनीय रूप से बढ़ी।