कल सुबह 11 बजे खुलेगा पिटारा! राजस्थान ओपन स्कूल 10वीं-12वीं के लाखों स्टूडेंट्स के लिए आया बड़ा अपडेट

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर खुद करेंगे रिजल्ट की घोषणा, टॉपर्स से करेंगे खास मुलाकात, जानें कैसे और कहां देखें अपना परिणाम

Jun 24, 2026 - 22:31
Jun 24, 2026 - 22:31
 0
कल सुबह 11 बजे खुलेगा पिटारा! राजस्थान ओपन स्कूल 10वीं-12वीं के लाखों स्टूडेंट्स के लिए आया बड़ा अपडेट

अनन्य सोच। अगर आप भी राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल से 10वीं या 12वीं की परीक्षा देकर रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है। मार्च-मई 2026 सेशन की परीक्षा का परिणाम 25 जून यानी कल सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा।

खास बात यह है कि इस बार रिजल्ट की घोषणा खुद शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर करेंगे। वे राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। इस मौके पर मंत्री उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से सीधे संवाद भी करेंगे और उनकी सफलता की कहानी जानेंगे, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन सकती है।

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी निर्धारित ऑनलाइन माध्यमों के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी और कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल हर साल हजारों विद्यार्थियों को परीक्षा का अवसर प्रदान करता है, जिससे वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। अब देखना यह होगा कि इस बार रिजल्ट में टॉपर्स की लिस्ट में किसका नाम सबसे ऊपर रहेगा।