राजस्थान में निवेशकों की बरसात! 267 करोड़ के 177 भूखंड बिके, जानिए किन जिलों में मिला सबसे बड़ा रिस्पॉन्स

राजस्थान में इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रीको (RIICO) की हालिया भूखंड नीलामी में निवेशकों ने जबरदस्त दिलचस्पी दिखाते हुए करोड़ों रुपए के भूखंड खरीद लिए। जानिए पूरी डिटेल्स।

Jul 9, 2026 - 23:02
Jul 10, 2026 - 18:58
 0
राजस्थान में निवेशकों की बरसात! 267 करोड़ के 177 भूखंड बिके, जानिए किन जिलों में मिला सबसे बड़ा रिस्पॉन्स

अनन्य सोच। राजस्थान सरकार की इंडस्ट्री एंड इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसीज का असर अब जमीन पर साफ नजर आने लगा है। राज्य में निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है, और इसका ताजा उदाहरण बना है रीको (RIICO) द्वारा आयोजित हालिया भूखंड ऑक्शन। इस नीलामी में 184 भूखंडों के लिए कुल 481 ऑनलाइन एप्लीकेशन आए, जो अपने आप में निवेशकों की दिलचस्पी को दर्शाता है।

इनमें से 177 भूखंडों पर सफलतापूर्वक बिडिंग पूरी हुई। इन प्लॉट्स का कुल एरिया करीब 36 एकड़ है और इनकी वैल्यू लगभग 267 करोड़ रुपए आंकी गई है। खास बात यह रही कि इस ऑक्शन में सिर्फ इंडस्ट्रियल प्लॉट्स ही नहीं, बल्कि कियोस्क, होटल, वे-ब्रिज, स्कूल, दुकानें, पेट्रोल पंप और कमर्शियल शोरूम जैसी अलग-अलग कैटेगरी के भूखंड भी शामिल थे।

इस नीलामी में अजमेर, अलवर, बालोतरा, बांसवाड़ा, बोरानाडा, जयपुर, झालावाड़, पाली, कोटा, सवाई माधोपुर और उदयपुर जैसे कई जिलों के इंडस्ट्रियल एरिया कवर किए गए। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन भूखंडों पर बनने वाली इंडस्ट्रियल और कमर्शियल यूनिट्स से न सिर्फ राजस्थान की इकोनॉमी मजबूत होगी, बल्कि लोकल लेवल पर बड़ी संख्या में एम्प्लॉयमेंट के मौके भी पैदा होंगे।

रीको के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश कुमार ओला ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार एंटरप्रेन्योरशिप और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को टॉप प्रायोरिटी दे रही है। सीएम चाहते हैं कि प्रदेश के युवा जॉब सीकर बनने के बजाय जॉब क्रिएटर बनें।

इसके अलावा रीको ने सीतापुरा की फ्लेटेड फैक्ट्री में प्लग एंड प्ले मॉड्यूल्स भी लॉन्च किए हैं, जिससे उद्यमी कम लागत में जल्दी अपनी यूनिट शुरू कर सकें। यहां 6 मॉड्यूल्स के लिए 8 आवेदन मिले हैं, जिनसे रीको को हर महीने करीब 1.50 लाख रुपए का रेवेन्यू मिलेगा।