Rajasthan School Timing: गर्मी ने रोकी सर्दी की घंटी, 15 अक्टूबर तक 7:30 बजे ही लगेंगे स्कूल
अक्टूबर आने के बाद भी राजस्थान के 70 हजार सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुबह जल्दी ही होगी। गर्मी को देखते हुए School Timing 15 अक्टूबर तक नहीं बदलेगा। विंटर टाइम टेबल 16 अक्टूबर से लागू होगा।
अनन्य सोच । कैलेंडर में सर्दी की दस्तक है, लेकिन मौसम अब भी गर्मी का एहसास करा रहा है। इसी वजह से Rajasthan के सरकारी स्कूलों को अभी Winter Schedule का इंतजार करना होगा। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर साफ किया है कि प्रदेश के करीब 70 हजार Government Schools का समय 15 अक्टूबर तक पहले जैसा ही रहेगा।
अभी क्या रहेगा स्कूलों का समय
15 अक्टूबर तक स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे। यानी बच्चों और शिक्षकों को फिलहाल मौजूदा रूटीन ही निभाना होगा। 16 अक्टूबर से Winter Time Table प्रभावी हो जाएगा।
किसने जारी किया आदेश
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने बुधवार को यह आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक स्कूल समय में बदलाव 16 अक्टूबर से लागू होगा।
सितंबर में उठी थी मांग
सितंबर के दौरान तापमान काफी ऊंचा रहा। इसे देखते हुए शिक्षकों और अभिभावकों ने मांग रखी थी कि 15 अक्टूबर तक समय में कोई बदलाव न किया जाए। विभाग के आदेश के बाद यह मांग मान ली गई है।
2024 में भी बनी थी ऐसी ही स्थिति
आदेश में बताया गया है कि वर्ष 2024 में भी हालात ऐसे ही थे। तब मौसम विभाग ने अक्टूबर में तापमान में ज्यादा बदलाव न होने का अनुमान जताया था। उस समय भी स्कूलों का समय 15 अक्टूबर तक यथावत रखा गया था। इस साल भी सितंबर में पारा चढ़ा रहा, इसलिए वही फॉर्मूला अपनाया गया है।
अब सबकी नजर 16 अक्टूबर पर है, जब नई समय सारणी लागू होगी। इसका पूरा विवरण शिक्षा विभाग के आदेश में देखा जा सकता है।