‘Tourism Superpower’ बनने की राह पर राजस्थान: Deputy CM Diya Kumari का बड़ा विजन, Desert Adventure Hub से Astro Tourism तक बनेगा ग्लोबल आकर्षण
विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर-1 Destination बनाने का लक्ष्य, Jaipur के 300वें स्थापना वर्ष और AI आधारित Tourism App पर भी हुआ मंथन
अनन्य सोच। राजस्थान को दुनिया का सबसे पसंदीदा Tourism Destination बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को पर्यटन भवन में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में Deputy CM Diya Kumari ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि सभी Tourism Projects को तय समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि राजस्थान विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग और मजबूत पहचान बना सके।
बैठक में Rajasthan Heritage Authority के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, पर्यटन सचिव शुचि त्यागी, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने विभाग की प्रमुख परियोजनाओं, Media Plan, Branding Strategy और Promotion Campaigns की विस्तार से समीक्षा की।
Road Show और Social Media से होगा Global Promotion
दिया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि देश और विदेश में अधिक से अधिक Road Shows आयोजित कर राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति और पर्यटन स्थलों का व्यापक प्रचार किया जाए। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में Digital Marketing और Social Media Promotion पर्यटन वृद्धि के सबसे प्रभावी माध्यम हैं, इसलिए इनका अधिकतम उपयोग किया जाए।
Astro Tourism और Desert Adventure Hub पर खास फोकस
बैठक में Astro Tourism को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी राजस्थान का स्वच्छ आकाश और न्यूनतम प्रकाश प्रदूषण इसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ Stargazing Destination में शामिल करता है। जैसलमेर और बाड़मेर क्षेत्र को Dark Sky Reserve के रूप में विकसित करने तथा माउंट आबू में Observatory Tourism शुरू करने पर विचार किया गया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि Jaisalmer-Barmer को दुबई की तर्ज पर World-Class Desert Adventure Hub के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए AI Based Tourism App विकसित करने पर भी जोर दिया गया।
Jaipur@300 और नई पर्यटन पहचान की तैयारी
बैठक में 18 नवंबर 2027 को जयपुर के 300 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वर्षभर उत्सव आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा Shekhawati Havelis, Jaipur Wall City, Meera Bai Temple (Merta), Udaipur Wedding Tourism, Ghoomar Festival और Pick Your Summer Escape Campaign जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।
सरकार का मानना है कि यदि इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ तो राजस्थान केवल भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक पर्यटन उद्योग में भी नई ऊंचाइयों को छू सकता है।