राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी पहल! UNICEF के साथ मिलकर मुख्य सचिव ने बनाई Skill से Job तक की नई रणनीति

'Developed Rajasthan@2047' के Vision को साकार करने के लिए राजस्थान सरकार ने UNICEF के साथ अपने सहयोग को और मजबूत करने की तैयारी कर ली है। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास और UNICEF की Generation Unlimited CEO डॉ. नादी अल्बिनो के बीच बुधवार को अहम बैठक हुई। जानिए इस बैठक में युवाओं के Skill Development और Employment को लेकर क्या बड़े फैसले लिए गए।

Aug 20, 2026 - 12:17
Aug 20, 2026 - 12:37
 0
राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी पहल! UNICEF के साथ मिलकर मुख्य सचिव ने बनाई Skill से Job तक की नई रणनीति

अनन्य सोच । प्रदेश के युवाओं के Skill Development और शिक्षा से Employment तक की राह को मजबूत बनाने के लिए बुधवार को शासन सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने की, जबकि UNICEF की Generation Unlimited की CEO डॉ. नादी अल्बिनो भी इसमें शामिल हुईं।

Value Addition और Capacity Building पर रहा फोकस

बैठक में राज्य में UNICEF द्वारा संचालित कार्यक्रमों में बेहतर Value Addition, Capacity Building और दीर्घकालिक Training पर खास जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि इन कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाते हुए युवाओं के लिए Skill, Employment और Entrepreneurship के अवसरों का विस्तार किया जाए।

Rajivika Model से मिलेगी सीख

मुख्य सचिव ने Rajivika Mission का उदाहरण देते हुए कहा कि राजस्थान में Women Empowerment के क्षेत्र में प्रभावी काम हुआ है और इसी तर्ज पर UNICEF के कार्यक्रमों में भी ठोस Impact सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने Target Groups की जरूरत के अनुसार Customized Programs और उपयुक्त Financial Package तैयार करने पर भी जोर दिया।

Digital Girls Hub से 9300 महिलाओं को मिला रोजगार

डॉ. नादी अल्बिनो ने Youth Hub, Digital Girls Hub, 'आओ बनो Future Ready', 'दीदी की दुकान' और 'Computer Didi Center' जैसी पहलों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राजस्थान में Digital Girls Hub के जरिए करीब 9,300 युवा महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया है, जिनमें से लगभग 6,200 महिलाओं को पिछले छह महीनों में ही Job मिली है।

21 लाख युवा My Bharat Portal पर Registered

Additional Chief Secretary श्री संदीप वर्मा ने बताया कि 2025 में विभाग का UNICEF के साथ MoU हुआ था, जिसके तहत Training Programs को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। वहीं Additional Chief Secretary श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि My Bharat Portal पर राजस्थान के 21 लाख युवा Registered हैं, जिससे राजस्थान इस मामले में देश में दूसरे स्थान पर है।

बैठक में Skill, Employment, Higher Education, Youth Affairs और Women Development सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा UNICEF प्रतिनिधि मौजूद रहे। अब देखना यह होगा कि यह नई रणनीति राजस्थान के युवाओं के लिए कितने बेहतर रोजगार अवसर लेकर आती है।