पंचम दा की जयंती पर सजेगी सुरों की महफिल, 20 गायिकाएं देंगी आशा भोसले के गीतों को स्वरांजलि

जयपुर में 27 जून को होगा फ्री एंट्री कॉन्सर्ट, R.D. Burman और Asha Bhosle के सदाबहार गानों से गूंजेगा जवाहर कला केंद्र

Jun 20, 2026 - 16:47
Jun 20, 2026 - 16:48
 0
पंचम दा की जयंती पर सजेगी सुरों की महफिल, 20 गायिकाएं देंगी आशा भोसले के गीतों को स्वरांजलि

अनन्य सोच। अगर आप भी हिंदी फिल्मों के गोल्डन एरा के दीवाने हैं और पंचम दा की धुनों को लाइव सुनने का मौका तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। संगीतकार राहुल देव बर्मन यानी पंचम दा की जयंती के मौके पर शहर की Sargam Ladies Music Group एक खास Musical Evening का आयोजन करने जा रही है, जिसमें शहर की 20 गायिकाएं अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी।

27 जून को Jawahar Kala Kendra के Rangayan Auditorium में शाम 5:30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का नाम है 'Hits of R.D. Burman and Asha Bhosle'। इस इवेंट में दर्शकों को वो सुनहरे गीत फिर से सुनने को मिलेंगे, जो दशकों से लोगों के दिलों में जिंदा हैं। आयोजन की खास बात यह है कि इसमें एंट्री बिल्कुल फ्री रखी गई है, और सीटें 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर मिलेंगी, यानी अगर आप यह कॉन्सर्ट देखना चाहते हैं तो समय रहते पहुंचना होगा।

कार्यक्रम की डायरेक्शन वर्सेटाइल सिंगर मुक्ता चड्ढा करेंगी, जबकि उषा अग्रवाल और अनुराधा माथुर इवेंट को कोऑर्डिनेट करेंगी। इस म्यूजिकल शाम में मुक्ता चड्ढा, अनुराधा माथुर, ममता झा, संध्या असवाल, प्रिया बोथरा, भावना कश्यप, कोपल माथुर, पूनम जैन, निशा शर्मा, मालती सिंह, डॉ. राशि अग्रवाल, प्रियंका शर्मा, ऋतु श्रीवास्तव, इला कुलश्रेष्ठ, रेनू माथुर, मीरा सक्सेना, निधि बलाना, विशाखा गहलोत, स्वाति श्रीमाल और नीलू जोशी अपनी आवाज का दम दिखाएंगी।

आयोजकों का कहना है कि यह सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि उस दौर की वापसी होगी जब मेलोडी और लिरिक्स दोनों दिल को छू जाते थे। पंचम दा के एक्सपेरिमेंटल म्यूजिक और आशा भोसले की वर्सेटाइल आवाज का यह कॉम्बिनेशन शहर के संगीत प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन Nostalgia Trip साबित होने वाला है। अगर आप भी पुराने गानों के शौकीन हैं, तो यह शाम आपके लिए मिस करने लायक बिल्कुल नहीं है।