₹290 करोड़ की Mega Connectivity Plan से बदलेगी Rajasthan Industry की तस्वीर: RIICO-PWD मिलकर बनाएंगे 205 KM लंबी सड़कें
38 Industrial Areas को मिलेगा सीधा लाभ, Raw Material से लेकर Export तक होगा आसान; 143 करोड़ की Drinking Water Projects को भी मिली हरी झंडी
अनन्य सोच। राजस्थान में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए RIICO और PWD ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के 38 प्रमुख Industrial Areas को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के लिए लगभग ₹290 करोड़ की लागत से 205 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। यह पहल उद्योगों की लॉजिस्टिक्स क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ निवेश और रोजगार के नए अवसर भी तैयार करेगी।
राज्य के कई औद्योगिक क्षेत्र State Highways से जुड़े हुए हैं, जहां कच्चे माल और तैयार उत्पादों के सुगम परिवहन के लिए मजबूत सड़क नेटवर्क की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी को देखते हुए RIICO और सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) ने Cost Sharing Model पर संयुक्त रूप से परियोजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
RIICO और PWD की 50-50 फीसदी साझेदारी
परियोजना के तहत 38 औद्योगिक क्षेत्रों की एप्रोच सड़कों की पहचान की गई है। इन सड़कों की कुल लंबाई लगभग 205 किलोमीटर है। निर्माण कार्य पर अनुमानित ₹290.82 करोड़ खर्च होंगे, जिसमें RIICO और PWD दोनों की 50-50 प्रतिशत वित्तीय भागीदारी रहेगी।
RIICO के निदेशक मंडल की स्वीकृति के बाद कुल हिस्सेदारी राशि ₹145.41 करोड़ में से पहली किस्त के रूप में ₹72.70 करोड़ PWD को हस्तांतरित किए जा चुके हैं। अब विभाग जल्द ही निविदाएं जारी कर निर्माण कार्य शुरू करेगा।
इन जिलों को मिलेगा बड़ा लाभ
इस महत्वाकांक्षी योजना से Abu Road, Ajmer, Balotra, Banswara, Bharatpur, Bhilwara, Churu, Dausa, Jaipur, Jalore, Jhalawar, Kota, Neemrana, Sawai Madhopur, Sri Ganganagar और Udaipur सहित कई औद्योगिक क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।
143 करोड़ की Drinking Water Projects भी मंजूर
सड़क परियोजनाओं के साथ-साथ 24 RIICO औद्योगिक क्षेत्रों में Drinking Water Infrastructure को मजबूत करने के लिए भी सहमति दी गई है। इन कार्यों पर लगभग ₹143 करोड़ खर्च किए जाएंगे, जो जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के माध्यम से क्रियान्वित होंगे।
RIICO का मानना है कि बेहतर Infrastructure, Road Connectivity और Water Supply उद्योगों के लिए गेम चेंजर साबित होंगे। आने वाले समय में यह पहल राजस्थान को देश के सबसे आकर्षक Industrial Investment Destinations में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।